जांजगीर चंपा

ये चोरी करना पड़ गया भारी… दो युवकों की हो गई मौत, इस हालत में शव देख लोगों के उड़े होश

Crime News : नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के बाहर दो युवकों का शव मिला।
2 min read
ये चोरी करना पड़ गया भारी... दो युवकों की हो गई मौत, इस हालत में शव देख लोगों के उड़े होश
ये चोरी करना पड़ गया भारी... दो युवकों की हो गई मौत, इस हालत में शव देख लोगों के उड़े होश

जांजगीर-चांपा। Crime News : नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के बाहर दो युवकों का शव मिला। दोनों की करंट से मौत हो गई थी। उनके शव के आसपास लोहे के कटे हुए एंगल, सरिया व अन्य बिजली के सामान मिले। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों मृत युवक बिजली के तार को चोरी करने के नीयत से वायर को काट रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार घटना ग्राम पंचायत खैरताल शिवरीनारायण मार्ग स्थित कटौद गांव की कोकड़ी नाला के पास की है। ग्रामीणों ने रविवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि कटौद निवासी रवि केंवट उम्र 23 वर्ष और देवा यादव उम्र 22 वर्ष का शव कोकड़ी नाला के पास पड़ी है। दोनों मृत युवक के पास सीढ़ी, बिजली तार एवं लोहे का सरिया बरामद हुआ है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि दोनों युवक सरिया चोरी करते समय बिजली करंट की चपेट में आए हैं और उनकी मौत हुई है।

पुलिस का कहना है कि हम अभी मामले की जांच कर रहे हैं। बिना जांच के लिए चोरी का आरोप नहीं लगा सकते। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के साथ में अन्य लोग भी शामिल थे। जो घटना के पश्चात कुछ सामग्री लेकर भाग निकले। क्योंकि वायर को कटर के माध्यम से काटा गया है और कटे हुए सरिया के टुकड़े शव के पास अभी भी पड़े हुए हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच के उपरांत ही कुछ कहने की बात कही है। फिलहाल गांव के दो युवकों की मौत के बाद मातम का माहौल है।

Published on:
04 Sept 2023 05:12 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह