जांजगीर चंपा

35 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा पर सोने-चांदी के आभूषण से शृंगार

Janjgir Champa Navratri 2023: जांजगीर-चांपा। रेलवे स्टेशन जांजगीर-नैला के सामने हर साल श्री दुर्गोत्सव कुछ अलग और भव्य रहता है।

2 min read
35 feet idol of Maa Durga decorated with gold or silver ornaments
35 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा पर सोने-चांदी के आभूषण से शृंगार

CG Navratri 2023: जांजगीर-चांपा। रेलवे स्टेशन जांजगीर-नैला के सामने हर साल श्री दुर्गोत्सव कुछ अलग और भव्य रहता है। इसकी चर्चा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में होती है। कुछ ऐसा ही इस बार का भी है। दुर्गोत्सव समिति के राजू पालीवाल ने बताया कि

- 35 फीट ऊंची है मां दुर्गा की प्रतिमा।
- 15-15 फीट की हैं श्री गणेश, मां सरस्वती, माता लक्क्ष्मी कार्तिकेय भगवान की प्रतिमाएं।
- सभी देवताओं के ऊपर चांदी का छत्र।
- पंडाल को दिया है अयोध्या के श्रीराम मंदिर का रूप।
- 110 फीट ऊंचा और 100 चौड़ा है माता का दरबार।
- मुंबई के कारिगरों ने की है पंडाल की विद्युत साज-सज्जा।
- 40 साल से विराजित कर रहे माता की मूर्ति

नैला रेलवे स्टेशन के निकट बीते 40 साल से मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित की जा रही है। बड़ी बात यह है कि हर साल यहां दुर्गा प्रतिमा का स्वरूप बदला जाता है। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले साल अष्टमी के दिन एक साथ 4 लाख लोगों ने दर्शन किए थे।

भटगांव के मूर्तिकार एक महीने करते हैं मेहनत

नैला की मूर्ति का निर्माण भटगांव के कारीगर करते आ रहे है। मूर्ति का निर्माण भटगांव के प्रदीप देवांगन एवं रायगढ़ के अशोक पंचाल द्वारा किया गया है। वहीं कोलकाता के कारीगरों ने पंडाल बनाया है।

Published on:
18 Oct 2023 03:13 pm