जांजगीर चंपा

किसान से 50 हजार की लूट, बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने दिया घटना को अंजाम

Loot: रास्ता रोककर किसान से दो युवकों द्वारा 50 हजार की लूट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

2 min read
किसान से 50 हजार की लूट, बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने दिया घटना को अंजाम

जांजगीर-चांपा. डभरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 50 हजार रुपए निकालकर घर लौट रहा किसान लूट का शिकार हो गया। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तुलसीडीह के पास किसान का रास्ता रोका और रखे हुए 50 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस दूसरे दिन भी कार्रवाई के नाम पर केवल सीसी फुटेज खंगालने की बात कही जा रही है। इससे पहले भी क्षेत्र में दो से तीन घटनाएं हो चुकी है। बावजूद पुलिस हाथ में हाथ धरे बैठी हुई है।

Read More: राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री की ओर से जिले के 12 शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान
पुलिस के अनुसार किसान मेघनाथ मैत्री गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक शाखा डभरा से अपने खाते से 50 हजार रुपए निकालकर घर जा रहा था। घर जाते वक्त उसे शाम हो गई। इस दौरान तुलसीडीह के पास दो नकाबपोश युवकों ने उसका रास्ता रोका और थैले में रखे 50 हजार रुपए को लूटकर दोनों फरार हो गए। घबराए किसान किसी तरह रात को घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। अगले दिन शुक्रवार को फिर किसान इसकी रिपोर्ट डभरा थाने में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात नकाबपोश युवकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल का मुआयना किया जा रहा है। बैंक में लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाला जाएगा। ताकी कोई सुराग हाथ लग सके। फिलहाल पुलिस को किसी तरह की सफलता हासिल नहीं हुई है।

Read More: ब्लाइंड मर्डर जैसे कई अनसुलझे केस को 'बाघा' ने सुलझाया, एसपी ने किया सम्मान, जानें कब से पुलिस विभाग में है 'बाघा'
डभरा बैंक में गिरोह सक्रिय
डभरा के स्टेट बैंक व सहकारी बैंक में लूट गिरोह सक्रिय हैं। ये तीन से चार लोग रहते हैंै। एक बैंक में रेकी करता है तो दूसरे सुनसान रास्ते में रहता है। ज्यादातर ये लोग भोलेभाले किसान को ही अपना शिकार बनाते है। बैंक में रेकी करने के बाद सुनसान इलाके में जाकर लूट की घटना को अंजाम देते है।

-एक किसान से दो नकाबपोश युवकों ने 50 हजार रुपए लूट के वारदात को अंजाम दिया गया है। सीसी टीवी फुटेज खंगाली जा रही है। ताकी कोई सुराग मिल सके। पिछले माह हुई वारदात का भी जांच की जा रही है। जितेन्द्र बंजारे, थाना प्रभारी डभरा

Published on:
02 Nov 2019 01:17 pm
Also Read
View All