जांजगीर चंपा

53 कर्मचारियों ने डीईओ पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, दो जून से होगी शिकायतों की जांच

Janjgir champa news: डीईओ व शिक्षा विभाग से संबंधित ऑफिस के 53 कर्मचारियों ने डीईओ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बिलासपुर से किया है।
2 min read
53 employees accused the DEO of harassment, complaints will be investigated from June 2
file photo

Chhattisgarh news: जांजगीर-चांपा। जिस पर संबंधित विभाग ने सभी कर्मचारियों को आज से 2 जून तक बिलासपुर स्थित ऑफिस में पक्ष रखने के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

ज्ञात हो कि डीईओ जांजगीर एचआर सोम को ज्वाइन किए 8 माह हो गया है। 8 माह में ही शिकायतों का अंबार लग गया है। एक दो, तीन नहीं बल्कि थोक के भाव में 53 शिकायत विभाग के कर्मचारियों ने किया है। डीईओ ज्वाइन करते ही पहले पूर्व डीईओ की लगातार किए भ्रष्टाचार को उजागर किया गया। इस संबंध में कार्रवाई भी हुई। इसके बाद लगातार स्कूलों में जाकर निरीक्षण (janjgir champa news) कर स्कूलों में निरीक्षण भी करते रहे। वहीं डीईओ ऑफिस के अधीनस्थ कर्मचारियों को लगातार प्रताड़ित करते हुए शनिवार व रविवार को भी स्कूल बुलाया गया। दबी जुबान पर आफिस के कर्मचारियों ने बताया कि काम को लेकर लगातार डीईओ द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।

53 कर्मचारियों ने की शिकायत

इस संबंध में डीईओ ऑफिस व अन्य संबंधित शिक्षा विभाग के ही 53 अधिकारी व कर्मचारियों ने एकजुट होकर संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बिलासपुर (cg news) को शिकायत कर दिया। शिकायत के बाद संज्ञान लेते हुए संयुक्त संचालक ने संबंधित कर्मचारियों - अधिकारियों व डीईओ को बिलासपुर स्थित आफिस में अपना पक्ष रखने के लिए निर्देशित किया है। इसमें अधिकारी व कर्मचारियों को आज से 1 जून तक अलग-अलग तारीख में उपस्थित होना है। वहीं डीईओ एचआर सोम को 2 जून को उपस्थित होने कहा गया हैं। पहली बार बड़ी शिकायत विभाग में हड़कंप मचा है।

पहले दौर में अपना पक्ष रखने ये कर्मचारी जाएंगे बिलासपुर

एमएल थवाईत सहायक ग्रेड 1, श्रवण वैष्णव सहायक ग्रेड 2, व्हीपी सिंह नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति, ताराचंद पांडेय लेखापाल, चमेली रत्नाकर सहायक ग्रेड 1, पुन्नीलाल राठौर सहायक ग्रेड 1, विकास साहू कंप्यूटर आपरेटर, विवेक यादव कंप्यूटर आपरेटर, मनोज तिवारी, सपना वैष्णव, राजकुमार तिवारी जिला मिशन समन्वयक, प्रदीप शर्मा एपीओ आरएमएसए, हरिराम जायसवाल एपीसी, दिनेश सोनवान एपीसी, अविनाश सोनी लेखापाल, लोकनाथ श्रीवास सहायक ग्रेड 2, रमेश यादव सहायक ग्रेड 2, रज्जन कुमार प्रोग्रामर, अनुदीता सिंह, प्रवीण कहरा शामिल है।

Updated on:
30 May 2023 04:31 pm
Published on:
30 May 2023 04:28 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह