जांजगीर चंपा

जांजगीर चांपा में हादसा ! परीक्षा के दौरान छात्र के सिर पर गिरा छत का प्लास्टर, मचा हड़कंप

Janjgir Champa News: शासकीय बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में उस समय हड़कंप मच गया जब परीक्षा के दौरान छत का प्लास्टर छात्र के सिर पर आ गिरा और सिर फट गया।
less than 1 minute read
Accident in Janjgir Champa Ceiling plaster fell on student's head
छात्र के सिर पर गिरा छत का प्लास्टर

Chhattisgarh News: जांजगीर-चांपा। शासकीय बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में उस समय हड़कंप मच गया जब परीक्षा के दौरान छत का प्लास्टर छात्र के सिर पर आ गिरा और सिर फट गया। तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां (CG Hindi News) घायल छात्र के सिर पर पांच टांके लगाने पड़े।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कॉलेज में एलएलबी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा हो रही थी। इस दौरान कॉलेज के कक्ष क्रमांक 1 में परीक्षा दे रहे सक्ती जिले के ग्राम अण्डा निवासी छात्र सूरज कुमार चंद्रा के सिर पर अचानक छत का प्लास्टकर टूटकर आ गिरा।

छात्र को तत्काल 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रबंधन भी सकते में आ गया। प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य समेत कई प्राध्यापक अस्पताल पहुंचे। इस संबंध में प्राचार्य अंबिका प्रसाद वर्मा ने बताया कि कॉलेज भवन (Janjgir champa News) जर्जर हो चुका है। घायल छात्र की हालत में अब सुधार है।

Published on:
26 Aug 2023 02:31 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह