जांजगीर चंपा

पुलिस ने शराब तस्कर के ठिकानों पर दी दबिश, शराब के साथ ये सामान भी किया जब्त

- आबकारी अमले ने सात माह में आबकारी के 411 प्रकरण बनाए हैं
2 min read
पुलिस ने शराब तस्कर के ठिकानों पर दी दबिश, शराब के साथ ये सामान भी किया जब्त
पुलिस ने शराब तस्कर के ठिकानों पर दी दबिश, शराब के साथ ये सामान भी किया जब्त

जांजगीर-चांपा. आबकारी अमले की लाख सख्ती के बावजूद ग्रामीण अंचलों में महुआ शराब की बिक्री कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि आबकारी अमले ने सात माह में आबकारी के ४११ प्रकरण बनाए हैं। वहीं ५४ लोगों को जेल भेजा है। मुखबिर की सूचना पर सहायक आयुक्त आबकारी के निर्देशन में फिर एक बड़े शराब तस्कर को पकड़ कर जेल की सलाखों में भेज दिया है।

चुनाव आचार संहिता लगते ही कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ ने अवैध शराब पर नकेल कसने के निर्देश सहायक आयुक्त आबकारी अरविंद पाटले को दी थी। जिला आबकारी अधिकारी राजेश जायसवाल, उडऩदस्ता टीम पीएल नायक के निर्देशन में टीम लगातार अवैध शराब पकडऩे कार्रवाई कर रही है। मुखबिर की सूचना पर आबकारी की टीम ने फिर गुरुवार को डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े सीपत में एक आदतन शराब तस्कर के ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर से सूचना पर आबकारी टीम ने शिवकुमार के कब्जे से १२ लीटर महुआ शराब, बनाने के उपकरण, महुआ लहान सहित अन्य सामान जब्त किया है।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा ३४-२ के तहत जेल दाखिल कर दिया है। गौरतलब है कि आबकारी टीम ने एक अप्रैल से अब तक ४११ प्रकरण बनाए हैं। जिसमें ५४ आरोपी जेल की सलाखों में है। ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब पकडऩे पुलिस भी अभियान चला रही है। इसके बाद भी महुआ शराब बनाने वालों में कमी नहीं आ रही है। पुलिस ने दो माह में ४१५ आरोपियों को पकड़कर आबकारी अधिनियम की धारा ३४-२, ३४-१ क, ३६ सी, ३६ च के तहत कार्रवाई की है।

आबकारी ने पकड़ा 45.18 लीटर शराब
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देश पर आबाकरी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब भण्डारण और विक्रय करने वालों पर सतत निगाह रखी जा रही है। वहीं अवैध शराब भण्डारण और विक्रय करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा विगत दिनों जांजगीर क्षेत्र के बाजारपारा और अकलतरा क्षेत्र के ग्राम बांधानपारा में दबिश देकर संबंधित व्यक्तियों द्वारा 45.18 लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत संबंधितों के विरूद्ध प्रकरण कायम कर जेल भेजा गया। आबकरी विभाग के सहायक आयुक्त अरविंद पाटले ने बताया कि जिले में विगत 6 अक्टूबर से अवैध शराब के भण्डारण और विक्रय करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Published on:
16 Nov 2018 12:50 pm
Also Read
View All
Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने