ये भी है एक कारण
किसानों की माने तो खेतों में धान तो तैयार हो गया है, लेकिन चुनाव होने के कारण लेबर वर्ग के लोगों की कमी पड़ गई है। इसके कारण किसानों का काम नहीं हो पा रहा है और किसान धान को समितियों तक नहीं ले जा पा रहे हैं। किसानों को एक दिन पहले ही धान विक्रय करने के लिए टोकन लेना होगा। समितियों में जिस दिन किसान का टोकन कटेगा उसके दूसरे दिन ही उक्त किसान धान का विक्रय कर पाएगा।