जांजगीर चंपा

गांधी जयंती के दिन शराब बेचने की तैयारी! देशी, अंग्रेजी बरामद, जांजगीर पुलिस ने किया खुलासा

Janjgir champa Police: जांजगीर पुलिस ने अवैध नशे के कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ड्राई डे दिन शराब बेचने की तैयारी कर रहा था..
less than 1 minute read
janjgir accused arrested
अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Crime News: जांजगीर चांपा के अकलतरा पुलिस ने नशे सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने अवैध देशी, अंग्रेजी, समेत कुल 184 लीटर शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत 90 हजार रुपए बताई जा रही। तस्कर ड्राई डे यानी 2 अक्टूबर के लिए शराब भंडार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।

janjgir champa News: घर में छुपा रखा अवैध शराब

जानकारी के अनुसार गुरुघासी दास मोहल्ला निवासी आरोपी टेकूलाल बंजारे पिता परदेशी बंजारे अपने घर में ही अवैध शराब को छुपा रखा था। इधर नशे के खिलाफ अभियान में जुटी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की। पुलिस ने टेकूलाल के घर में दबिश देकर अवैध शराब को जब्त किया। पूछताछ में बताया कि वह अक्सर ड्राई डे के दिन शराब की बिक्री करता है। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन शराब बेचने के लिए अवैध शराब रखा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शराब जब्त कर कारवाई की है।

2 अक्टूबर को बंद रहेगी देशी अंग्रेजी शराब दुकान

देशभर में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर ड्राई डे रहता है। इस दिन दुकानों के अलावा बार में भी शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंध रहता है। ऐसे में अवैध शराब बेचने वालों पर नकेल कसने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाता। इसी के तहत जांजगीर में अकलतरा पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया।

Updated on:
29 Sept 2026 05:20 pm
Published on:
29 Sept 2026 04:39 pm
Also Read
View All