
Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या के राम लला के भोग के लिए जिले के राइसमिलर्स भी बड़ी महति भूमिका निभाएंगे। जांजगीर-चांपा राइस मिलर्स एसोसिएशन 30 टन चावल अयोध्या भेज रहे हैं, ताकि 22 जनवरी को रामलला को भोग लगाया जा सके। इसके लिए राइस मिलर्स ने आरबी स्वर्णा सुगंधित चावल भेज चुके हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश के राइस मिलर्स ने प्रदेश से 300 टन चावल अयोध्या भेज चुके हैं। जिसमें 10 फीसदी हिस्सा जांजगीर चांपा जिले की भी है। प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने बताया कि अयोध्या के राम लला के लिए यह चावल भोग लगाने का काम आएगा। उन्होंने बताया कि यह सुगंधित चावल श्रद्धालुओं के काम आएगा।
उन्होंने बताया कि आरबी चावल की विशेषता है कि यह बारिक चावल है। जो जिले की विशेष पहचान है। क्योंकि जिले में कई तरह के सुगंधित चावल का उत्पाद होता है। जिसमें आरबी स्वर्णा चावल संकलित किया गया है। इसे संकलित कर अयोध्या भेजा जा चुका है। इस दौरान विष्णु अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, तपन अग्रवाल, जुगल लिखमानियां, मनोज पालीवाल, बांके बिहारी, अंकित मोदी सहित राइस मिल एसोसिएशन का विशेष योगदान रहा।
जरूरत पड़ी तो आगे भी करेंगे सहयोगप्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने बताया कि अयोध्या के राम लला के लिए आगे भी कई तरह के सहयोग बतौर चावल व अन्य जरूरी सामान भेजा जाएगा। इसके लिए राइस मिल एसोसिएशन हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को हमारे सभी साथी अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं।