जांजगीर चंपा

बैंक का ताला टूटा देख अफसर के उड़ गए होश, सभी सामान सुरक्षित मिलने से ली राहत की सांस

सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने बैंक में ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोर लॉकर नहीं तोड़ पाए।
2 min read
बैंक का ताला टूटा देख अफसर के उड़ गए होश, सभी सामान सुरक्षित मिलने से ली राहत की सांस
बैंक का ताला टूटा देख अफसर के उड़ गए होश, सभी सामान सुरक्षित मिलने से ली राहत की सांस

जांजगीर.चांपा। नवागढ़ थानांतर्गत ग्राम सेमरा के बैंक आफ महाराष्ट्र में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने बैंक में ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोर लॉकर नहीं तोड़ पाए। इस कारण बैंक में चोरी नहीं हो पाई। मंगलवार की सुबह चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई। जांच के दौरान पता चला कि बैंक में सभी सामान सुरक्षित थे। मंगलवार की सुबह सुबह एसडीओनी निकोलस खलखो व थाना प्रभारी आनंद साहू जांच में जुट गए। पुलिस ने डॉग स्क्वायड को बुलाया और संदेहियों की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने बताया कि बैंक आफ महाराष्ट्र का मैनेजर नयर निशाद अहमद सोमवार को बैंक बंद कर चला गया था। मंगलवार की सुबह उसे बैंक के प्यून ने सूचना दी कि बैंक का ताला टूटा है। सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने चोरी का प्रयास करते हुए लॉकर को तोडऩे की कोशिश की हैए लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डाग क्वायड बुलाया गया। डाग स्क्वायड भी आसपास में घूमकर भटक गया। जांच के दौरान पुलिस को बैंक से ऐसा कोई सामान नजर आया जिसकी चोरी हुई है। इस बात की पुष्टि मैनेजर नयर निशाद अहमद ने की है। अब बड़ी बात यह है कि रात्रि गश्त होने के बाद भी चोरों ने बैंक में चोरी का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि रात दो बजे तक पुलिस रात्रि गश्त की है। तब तक बैंक का ताला सही सलामत लगा हुआ था। तब तक चोरी नहीं हुई थी। इसके बाद तड़के चार बजे के बीच चोरी का प्रयास की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल एसडीओपी निकोलस खलखो का कहना है कि बैंक में चोरी का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Published on:
31 Jul 2018 01:17 pm
Also Read
View All
Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें

शिक्षक बच्चों के साथ कर रहा था गलत हरकतें, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, जांजगीर-चांपा में FIR दर्ज

पढ़ाते-पढ़ाते हेडमास्टर को क्या हुआ, बच्चों के सामने उतारी पैंट, हरकत से भड़के लोग, जांजगीर पुलिस ने किया अरेस्ट

Kulgam Terror Attack: कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के 21 साल के युवक की मौत, CM साय ने जताया गहरा दुख