जांजगीर चंपा

दुखद: प्रेमिका ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी, डरे हुए प्रेमी ने कर ली आत्महत्या

जांजगीर जिले के बाराद्वार इलाके के रहने वाले गणेशराम धीवर (30) एक लड़की से प्यार करता था। लड़की उसके ऊपर शादी का दबाव बना रही थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Mar 2020, 3:36 PM IST
प्रेमिका ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी, डरे हुए प्रेमी ने कर ली आत्महत्या
प्रेमिका ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी, डरे हुए प्रेमी ने कर ली आत्महत्या

जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक युवती ने शादी करने की बात को टालने से नाराज होकर अपने प्रेमी को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे दी। धमकी से प्रेमी इसकदर डर गया कि उसने जहर खा कर अपनी जान दे दी।

जानकारी के अनुसार, जांजगीर जिले के बाराद्वार इलाके के रहने वाले गणेशराम धीवर (30) एक लड़की से प्यार करता था। लड़की उसके ऊपर शादी का दबाव बना रही थी। युवक उसकी बात को टालने की कोशिश कर रहा था इसीबात से नाराज होकर उसने युवक को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे दी।

डर के मारे युवक ने जहर खा लिया। घर वालों को जब इसकी खबर मिली तो वो उसे गंभीर अवस्था में सिम्स ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने जब मृतक के पिता से पूछताछ की तो उन्होंने प्रेम प्रकरण के कारण जहर खाने की बात कही।

Published on: