जांजगीर चंपा

Breaking News : बैंक कैशियर की उनके ही घर में गला रेतकर हत्या

- पुलिस जांच में जुटी

less than 1 minute read
Breaking News : बैंक कैशियर की उनके ही घर  में गला रेतकर हत्या
Breaking News : बैंक कैशियर की उनके ही घर में गला रेतकर हत्या

बाराद्वार. बाराद्वार स्टेट बैंक में पदस्थ कैशियर रामकिशोर डोमर की उनके ही घर पर अज्ञात हत्यारे द्वारा गला रेतकर हत्या कर दी गई। डोमर नगर के वार्ड क्रमांक- 06 पर तहसील के सामने दिनेश अग्रवाल के मकान में किराये पर निवासरत थे। पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है। घटना देर रात की बताई जा रही है। आसपास के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

Published on:
23 Sept 2018 11:18 am