जांजगीर चंपा

CG Accident News: कार्यक्रम में जा रहे दादा-पोता बने सड़क दुर्घटना का शिकार, 12 साल के बच्चे की मौत

CG Accident News: जांजगीर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिश्तेदार के घर छठी कार्यक्रम में जा रहे दादा और पोता दुर्घटना का शिकार हो गए।

less than 1 minute read
NH-43 पर दर्दनाक हादसा (photo source- Patrika)

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिश्तेदार के घर छठी कार्यक्रम में जा रहे दादा और पोता दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में 12 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, डोंगाकोहरौद निवासी मोहनलाल दिनकर (60 वर्ष) अपने पोते विवेक दिनकर (12 वर्ष) के साथ बाइक से परसाडीह जा रहे थे। वे जैसे ही शिवरीनारायण के शबरी पुल के पास पुराने तहसील कार्यालय के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक कैप्सूल वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

CG Accident News: मौके पर ही बच्चे की मौत

टक्कर लगने से दादा और पोता दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में विवेक वाहन के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दादा मोहनलाल के हाथ, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Published on:
23 Feb 2026 10:35 am
Also Read
View All