जांजगीर चंपा

अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के लिए किया कार्य, डॉ. रमन ने ये भी कहा…

-जनसभा को किया संबोधित - भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने किया आग्रह
2 min read
अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के लिए किया कार्य, डॉ. रमन ने ये भी कहा...
अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के लिए किया कार्य, डॉ. रमन ने ये भी कहा...

जांजगीर चाम्पा. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रविवार को सक्ती विधानसभा क्षेत्र के सकरेली खुर्द में जनसभा आयोजित हुई। सकरेली खुर्द के मैदान में आयोजित जनसभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत 14 वर्षों में भाजपा की सरकार ने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के लिए कार्य किया है तथा प्रदेश का विकास आज पूरे देश में सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ अग्रणी स्थान पर है।

आज पूरे प्रदेश में युवाओं के लिए, महिलाओं के लिए, स्कूली बच्चों के लिए तथा सभी वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं सरकार ने चलाई है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुन: प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए शक्ति विधानसभा क्षेत्र से भी भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान जांजगीर-चांपा सांसद कमला देवी पाटले एवं सक्ती विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में आज भारतीय जनता पार्टी की लहर है तथा आज देश का हर नागरिक 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने आतुर हैं।

कार्यक्रम को सक्ती विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मेघाराम साहू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ के मुखिया डॉ. रमन सिंह ने विगत 14 वर्षों में प्रदेश के विकास को जो एक नई दिशा दी है उसे देखते हुए जनता को पुन: भाजपा को अपना समर्थन देना चाहिए तथा आने वाले 20 नवंबर को शक्ति विधानसभा की जनता कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा की सरकार बनाने में अपना योगदान दें प्रत्याशी मेघाराम साहू ने कहा कि सक्ती विधानसभा क्षेत्र में आने वाले दिनों में और भी जो विकास के कार्य हैं वह प्राथमिकता के आधार पर होंगे तथा क्षेत्र की जनता के लिए आने वाली भाजपा की सरकार और अधिक विकास कार्य करेगी। देश के मुख्यमंत्री की सभा में सबसे अधिक चर्चा कम भीड़ को लेकर रही कार्यक्रम में प्रकाश साहू, अनूप अग्रवाल, संतोष राठौर, नरेश गेवाडीन, खोखसाय साहू, सत्येन्द सोनी, दाऊराम राठौर, हरदयाल पटेल, नरोत्तम पटेल, राजू यादव के साथ-साथ जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Updated on:
04 Nov 2018 06:11 pm
Published on:
04 Nov 2018 06:11 pm
Also Read
View All
Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने