जांजगीर चंपा

CG Assembly Elections 2018 : जिले से चार विधानसभा सीट में नए चेहरे बने विधायक, पामगढ़ विधानसभा माना जाता था बसपा का गढ़

- अकलतरा से कांग्रेस के उम्मीदवार चुन्नीलाल साहू ने यह सीट बसपा के हाथों से छीनी

less than 1 minute read
जिले से चार विधानसभा सीट में नए चेहरे बने विधायक, पामगढ़ विधानसभा माना जाता था बसपा का गढ़

जांजगीर-चांपा. जिले में छह विधानसभाओं की बात की जाए तो यहां चार ऐसे विधायक हैं जो कि पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। इनमें अकलतरा विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार चुन्नीलाल साहू, पामगढ़ विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार अंबेश जांगड़े, सक्ती से भाजपा उम्मीदवार डॉ. खिलावन साहू और जैजैपुर विधानसभा से बसपा के उम्मीदवार केशव चंद्रा विधायक बने हैं।
पामगढ़ विधानसभा - अंबेश जांगड़े
यह विधानसभा काफी महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि यह बसपा का गढ़ माना जाता था और बसपा का उदय भी यहीं से हुआ। वर्तमान भाजपा विधायक अंबेश जांगड़े की सबसे बड़ी उपलब्धि यही रही कि उन्होंने पहली बार यहां जीत दर्ज कर भाजपा का परचम लहराया। इससे यह मुख्यमंत्री के खास चेहरों में एक हैं। लेकिन जमीनी हकीकत देखी जाए तो इनके ऊपर भाजपा के कुछ खास चेहरों से घिरे होने का आरोप है। इतना ही नहीं यह संसदीय सचिव जैसे बड़े पद के मिलने के बाद भी क्षेत्र में अधिक विकास नहीं कर पाए। यहां तक की इनकी अपनी ग्राम पंचायत मेहंदी में आज भी सड़क नाली पानी की परेशानी है, जिससे लोगों में कुछ नाराजगी है। पार्टी के प्रमुखों की माने तो अंबेश एक युवा चेहरा है और पहली बार भाजपा को पामगढ़ विधानसभा में जीत दिलाई है।

जैजैपुर विधानसभा - केशव चंद्रा
जैजैपुर विधानसभा की बात की जाए तो यहां से पहली बार बसपा को जीत दर्ज कराने वाले विधायक की पार्टी में काफी अच्छी छवि है। इसलिए बसपा से इनका टिकट तय है। रही बात क्षेत्र की उपलब्धियों की तो नशामुक्ति को लेकर बड़ा अभियान चलाया गया था, जिससे इनकी प्रदेश स्तर पर सराहना हुई थी।

ये भी पढ़ें

स्कॉलरशिप घोटाला : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बलौदा पुलिस इकट्ठा कर रही सबूत
Updated on:
07 Sept 2018 12:49 pm
Published on:
06 Sept 2018 01:03 pm
Also Read
View All