जांजगीर चंपा

CG Crime News: 70 लाख के धान बिक्री रकम में की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: जांजगीर जिले में किसानों का लाखों का धान तो खरीदा पर उन्हें पैसे नहीं दिए। इसके चलते किसानों ने शनिवार को थाना का घेराव किया था।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2024, 5:14 PM IST
cg news

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में किसानों का लाखों का धान तो खरीदा पर उन्हें पैसे नहीं दिए। इसके चलते किसानों ने शनिवार को थाना का घेराव किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार प्रार्थी संतोष कश्यप 38 निवासी जर्वे च द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जांजगीर के वीआईपी सिटी निवासी आशीष अग्रवाल पिता विष्णु अग्रवाल जो धान का खरीदी बिक्री का कार्य करता था।

CG Crime News: धान बिक्री रकम में की धोखाधड़ी

CG Crime News: पूर्व में 124 कट्टी धान प्रार्थी से ले गया था। जिसका पूर्ण भुगतान कर दिया था। इसी विश्वास में 11 सितंबर 2024 को 500 कट्टी धान आशीष कुमार अग्रवाल को प्रार्थी ने फिर बिक्री किया था। जिसका आरोपी आशीष अग्रवाल के द्वारा अपनी पत्नी की चेक बुक में फर्जी हस्ताक्षर कर प्रार्थी को 3 लाख 55 हजार रुपए का चेक दिया था। आरोपी द्वारा कई अन्य किसानों की भी धान खरीदी कर सभी किसानों को चेक दिया था। किसानों का चेक क्लीयरेंस नहीं हुआ तो आरोपी आशीष कुमार अग्रवाल से संपर्क किए।

आशीष किसानों को गोल मोल जवाब देता रहा। शनिवार को उक्त सभी किसान एकत्र होकर आशीष अग्रवाल के घर जा रहे थे। तब सब्जी मंडी नया बस स्टैंड के पास आरोपी द्वारा रकम वापस करने का अश्वासन देकर ईकरारनामा लिखवाने के लिए पुराना तहसील कार्यालय के पास गया। वह अपनी फर्जी ऋण पुस्तिका को प्रार्थी को देकर इकरारनामा टाईप कराते रहो कहकर अपनी कार को छोड़ कर भाग गया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में धारा 318-4, 338, 336-3, 4, 340-2, 316-5 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

किसानों से की धोखाधड़ी

आरोपी द्वारा सभी किसानों के धान बिक्री की रकम 70 लाख 32 हजार 914 रुपए कि धोखाधड़ी किया है। अन्य किसानों का भी धान खरीदी का चेक देकर रकम भुगतान नहीं किया है। इसके अलावा और भी कई दर्जनों किसान हैं जिसे वह धान बिक्री की रकम नहीं दिया है। चूंकि ठगी के शिकार किसान दीगर थाना क्षेत्र के हैं इस वजह से उनकी रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज नहीं की गई है। पूरे मामले की जांच की जाए तो आरोपी ने तकरीबन एक करोड़ रुपए से भी अधिक की धोखाधड़ी की है।

Updated on:
28 Oct 2024, 5:14 PM IST
Published on: