जांजगीर चंपा

कांग्रेस पार्षद की गुंडागर्दी! सरेराह मीडियाकर्मी को पीटा, थप्पड़ मारकर छीन लिया मोबाइल, मचा बवाल

CG News: जांजगीर चांपा में एक कांग्रेस पार्षद की गुंडागर्दी सामने आई है। बताया गया कि मामूली बात पर उसे तीन चार थप्पड़ लगाए फिर मोबाइल छीनकर फरार हो गया..

less than 1 minute read
चांपा के कांग्रेस पार्षद ने सरेराह मीडियाकर्मी को पीटा ( Photo - Patrika )

CG News: चांपा के एक कांग्रेसी पार्षद ने रविवार की शाम को मीडियाकर्मी को सरेराह जमकर तीन-चार थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं उसकी मोबाइल को भी छीन लिया। ( CG News ) इस घटना के बाद मीडियाकर्मियों ने शाम को चांपा थाना पहुंच गए और मामले की रिपोर्ट लिखाने थाना प्रभारी पर दबाव बनाया। लेकिन देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई थी।

CG News: एसपी कार्यालय में करेंगे शिकायत

पत्रकारों ने कहा कि यदि मामले की रिपोर्ट नहीं हुई तो वे सोमवार को उक्त पार्षद के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए एसपी कार्यालय पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक मीडियाकर्मी अखिल सिंह का चांपा के पार्षद पवन आर्य के साथ कुछ बातों को लेकर विवाद था। विवाद के कारण दोनों के बीच तनातनी हो रही थी। रविवार की शाम अखिल सिंह रेलवे स्टेशन चांपा के सामने खड़ा था।

मीडियाकर्मियों ने थाने में किया प्रदर्शन

इसी दौरान पार्षद पवन आर्य आया और अखिल सिंह की जमकर पिटाई शुरू कर दी। इतने में भी उसका मन नहीं भरा तो अखिल सिंह की मोबाइल भी छीन लिया। पूरे मामले को लेकर मीडियाकर्मी चांपा थाना पहुंचे। वहीं चांपा के कांग्रेसी भी थाना पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पार्षद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।

Updated on:
11 Aug 2025 12:38 pm
Published on:
11 Aug 2025 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर