जांजगीर चंपा

CG News: पेट्रोल से घर में आग लगाने वाला आरोपी 5 साल के लिए जेल भेजा गया

CG News: पेट्रोल छिड़ककर घर को आग लगाने वाले आरोपी को चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर सर्व विजय अग्रवाल ने पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
less than 1 minute read
आग (photo-patrika)
आग (photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुरानी रंजिश को लेकर पेट्रोल छिड़ककर घर को आग लगाने वाले आरोपी को चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर सर्व विजय अग्रवाल ने पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन के मुताबिक, प्रार्थी प्रेमदास मानिकपुरी 31 मार्च 2023 को लाइट बंद होने पर अपने घर के सामने बैठा था।

CG News: पेट्रोल डालकर घर में आग लगाने वाले को 5 साल कैद

रात करीब 8 बजे आरोपी अनुज सारथी वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर बोतल में रखे पेट्रोल को घर में डालकर आग लगा दिया और भाग निकला। प्रेमदास ने पड़ोसी संजू यादव, संजय यादव की मदद से आग बुझाने की कोशिश की परन्तु घर में रखे टीवी, कूलर, पंखा, बैंक पासबुक समेत 15 हजार रुपए का सामान जल चुका था।

प्रेमदास की रिपोर्ट पर जांजगीर पुलिस ने धारा 436 , 427 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की और अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया जहां संपूर्ण साक्ष्य और गवाहों को सुनने के बाद दोष सिद्ध होने पर चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर सर्व विजय अग्रवाल ने आरोपी अनुज उम्र 20 वर्ष पिता सहोरन सारथी इंदिरा नगर खड़पड़ीपारा जांजगीर निवासी को 5 वर्ष सश्रम कारावास व 10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक संदीप सिंह बनाफर ने पैरवी की।

Updated on:
31 Aug 2025 04:13 pm
Published on:
31 Aug 2025 04:13 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह