जांजगीर चंपा

CG News: 25 माह में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 1 करोड़ 88 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

CG News: जांजगीर-चांपा जिले में जमीन खरीदी बिक्री एवं शेयर मार्केट में रकम डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
CG News: 25 माह में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 1 करोड़ 88 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार(photo-patrika)
CG News: 25 माह में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 1 करोड़ 88 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जमीन खरीदी बिक्री एवं शेयर मार्केट में रकम डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

CG News: जमीन खरीदी बिक्री एवं शेयर मार्केट का मामला

पुलिस के अनुसार प्रार्थी राजेश साहू निवासी बिलारी शिवरीनारायण द्वारा 14 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भूपेंद्र साहू निवासी बिलारी द्वारा दो-ढाई साल पहले वर्ष 2023 में बताया कि जमीन की खरीदी बिक्री काम चालू किया हूं। उनका बेटा हिरेन्द्र शेयर मार्केट में काम कर रहा है।

इससे अच्छा मुनाफा हो रहा है। उसमें पैसा लगाओगे तो 25 माह में ढाई गुना रकम ब्याज सहित डबल वापस हो जाएगा। साथ ही इसमें पैसा लगाने बार-बार जिद करने पर प्रार्थी द्वारा 30 नवंबर 2023 से 25 अगस्त 2024 तक कुल 1 करोड़ 88 लाख रुपए जमा किया गया। इसके बाद डबल पैसा मांगने पर लगाकार घुमाता रहा।

फोन उठाना बंद किया

1.88 करोड़ को ही वापस मांगने पर आज कल करने लगा। अब फोन उठाना ही बंद कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भूपेंद्र कुमार साहू एवं हिरेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ धारा 318 (4) 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Updated on:
18 Nov 2025 10:38 am
Published on:
18 Nov 2025 10:37 am
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह