जांजगीर चंपा

CG Rape Case: शादी का झांसा देकर नाबालिग को नोचता रहा दरिंदा, ऐसे हुआ मामले का खुलासा..

CG Rape Case: जांजगीर से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर लगातार हवस का शिकार बनाता रहा।

less than 1 minute read
Feature image
प्रतीकात्मक फोटो

CG Rape Case: नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरतार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता द्वारा 13 अगस्त को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अलेक्जेंडर सूर्यवंशी निवासी तिलई द्वारा शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण किया है और अब शादी करने से इंकार कर रहा है।

CG Rape Case: आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना जांजगीर में धारा 376 (2) (छ) 506 एवं 6 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अलेक्जेंडर सूर्यवंशी निवासी तिलाई की पतासाजी के लिए एसपी विवेक शुक्ला के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित की गई।

इसी क्रम में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा अति पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी का पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया।

Updated on:
16 Aug 2024 07:29 am
Published on:
15 Aug 2024 03:30 pm