जांजगीर चंपा

CG Snake Bite: आधी रात को कोबरा सांप ने मासूम को डंसा, इलाज के दौरान मौत…परिजनों ने सांप को ही मार डाला

CG Snake Bite: जांजगीर-चांपा जिले में 10 साल के बच्चे को कोबरा सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सांप की काटने की जानकारी मासूम ने अपनी मां को दी थी।

less than 1 minute read
CG Snake Bite , Janjgir champa

CG Snake Bite: जांजगीर-चांपा जिले में 10 साल के बच्चे को कोबरा सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सांप की काटने की जानकारी मासूम ने अपनी मां को दी थी। उपचार के लिए उसे अकलतरा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार पिता देव कुमार कश्यप ने बताया की बीती रात घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। इस बीच रात्रि करीबन 12 बजे विजय ने अपनी मां को आवाज लगाकर उठाया और कहा की उसे सांप ने काटा है। बेहोशी की हालत में उपचार के लिए अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हुए थे। अस्पताल में जब डॉक्टर ने जांच किया तो उसकी सांसें नहीं चल रही थी। उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस को होने पर आज मंगलवार की सुबह पहुंची और किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

CG Snake Bite: परिजनों ने कोबरा सांप को पीट-पीटकर मार डाला

जब अस्पताल में डॉक्टर ने जांच किया, तो उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घर के बाकी सदस्यों ने किसी तरह से जहरीला कोरबा को ढूंढ निकाला और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Updated on:
27 Jun 2024 07:45 am
Published on:
26 Jun 2024 12:51 pm