6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Snake bite: आंगन में सो रहे शिक्षक व मासूम पुत्र को करैत सांप ने डसा, दोनों की हो गई मौत, सदमे में पत्नी

CG snake bite: रात में सोते समय सांप द्वारा डसे जाने के बाद उन्हें पता नहीं चला, सुबह तबियत खराब होने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नहीं बच पाई जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 Jun 2024, 9:20 PM IST

CG snake bite

वाड्रफनगर. CG snake bite: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत ग्राम बरतीकला में 10 जून की देर रात सर्पदंश से शिक्षक पिता व उसके मासूम पुत्र की मौत हो गई। दरअसल घर के आंगन में सोने के दौरान दोनों का करैत सांप ने डस (CG snake bite) लिया, लेकिन उन्हें पता ही नहीं चला। भोर में जब तबियत बिगड़ी तब पिता-पुत्र को आनन-फानन में वाड्रफनगर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। पिता की वाड्रफनगर अस्पताल में मौत हो गई और बेटे ने अंबिकापुर ले जाने के दौरान प्रतापपुर में दम तोड़ दिया।


जशपुर जिले के मूल निवासी अजय तिर्की पिता पीयुष तिर्की उम्र 38 वर्ष का बरतीकला के मुरामहुआपारा में भी अपना मकान था। वे यहां पत्नी व 10 वर्षीय बेटे आरूष के साथ रहते थे। वे नेशनल पब्लिक स्कूल रजखेता में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। 10 जून की रात भोजन करने के बाद अजय अपने बेटे आरूष के साथ आंगन में सोए थे।

तभी देर रात इन्हें करैत सांप ने डस (CG snake bite) लिया, लेकिन दोनों को कुछ काटे जाने का एहसास नहीं हुआ। इससे दोनों सोए ही रहे, लेकिन अचानक भोर में जब उनकी तबियत बिगड़ गई तब पता चला कि सांप ने पिता-पुत्र को डस लिया है।

यह भी पढ़ें: CG commits suicide: तेज साउंड में टीवी चलाकर युवा पति-पत्नी ने की आत्महत्या, युवक भाजयुमो का था नेता

अस्पताल में पिता ने तोड़ा दम, पुत्र की भी मौत

सांप द्वारा डस लिए जाने की जानकारी होने पर आनन-फानन में परिजन उन्हें वाड्रफनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां सुबह लगभग 6 बजे इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई,

जबकि बेटे की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अंबिकापुर ले जाने के दौरान प्रतापपुर में तबियत बिगडऩे पर आरूष को वहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Army Chief Upendra Dwivedi: नए आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी का अंबिकापुर से रहा है गहरा नाता, पिता थे माइनिंग ऑफिसर, सरस्वती शिशु मंदिर में की थी पढ़ाई

पत्नी समेत परिजन सदमे में

पति व बेटे को खोने से पत्नी के ऊपर जहां दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं अन्य परिजन भी सदमे में हैं, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पीएम के बाद दोनों के शवों को जशपुर जिला स्थित गृह ग्राम ले जाया गया। यहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार हुआ।