जांजगीर चंपा

CG Snake Man: जहरीले सांपों को चुटकियों में काबू कर लेता है यह ‘स्नैक मैन’, 5000 सांपों का कर चुका है रेस्क्यू…देखिए Video

CG Snake Man: छत्तीसगढ़ में एक ऐसा शख्स है, जिसे जहरीले सापों से डर तो दूर मिनटों में इन्हें काबू में कर लेता है। इतना ही नहीं 39 साल के नारायण दास (Snakeman of Chhattisgarh) अब तक 5 हजार से जहरीले सापों को पकड़ चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2024, 9:53 AM IST
CG Snake Man

CG Snake Man: जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के जगमहंत निवासी नारायण दास मानिकपुरी क्षेत्र में स्नैक मैन के रूप में जाने जाते हैं। नारायण दास जहरीले सांपों को भी खिलौनों की तरह पकड़ लेते हैं। आज उसकी मांग गांव तक सीमित नहीं है बल्कि जिले के दूर दराज के लोग उन्हें लेने पहुंचते हैं। बड़ी बात यह है कि वह जनसेवा का काम पूरी तरह नि:शुल्क करते हैं।

बारिश के दिनों में उसकी पूछपरख हर रोज होती है। वह एक दिन में चार से पांच जहरीले सर्पों का रेस्क्यू करते हैं। दिन हो आधी रात उसे जब भी सांप निकलने की जानकारी मिलती है, वह (Snakeman of Chhattisgarh) नि:स्वार्थ खुद के साधन से मौके पर आते हैं और सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ देते हैं।

CG Snake Man: सांप को न मारते और मारने देते

नारायणदास मानिकपुरी किसी भी जहरीले सर्प को पकडऩे के बाद घर वालों के सुपुर्द नहीं करते। वह खुद सांप को पकड़कर अपने पास रखता है और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ देते हैं। उनका मानना है कि ग्रामीण अंचलों में अक्सर देखने को मिलता है कि यदि जहरीला सर्प मिले तो (Chhattisgarh Snakeman) उसे घर वाले मारकर जला देते हैं, जो गलत है। इसलिए वह आज तक एक भी सर्प को मारने नहीं देता।

Snake Man: बचपन से ही सांप पकड़ने का शौक

नारायण दास अब तक पांच हजार से अधिक जहरीले सर्पों का रेस्क्यू कर चुका है। उनके बचपन के मित्र प्रदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि वह बचपन से जहरीले सांप बिच्छुओं को पकडऩे का आदी हो चुका है। वह जब प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था तभी से वह सांपों को पकड़ लेता था।

Story By - संजय राठौर

Updated on:
8 Jul 2024, 9:53 AM IST
Published on: