जांजगीर चंपा

CG Weather Update: विदाई से पहले सताएंगी मौसम, कई जिलों में बढ़ेगा तापमान… IMD की नई भविष्यवाणी

Weather Alert In Chhattisgarh: मौसम विभाग के वरिष्ठ निदेशक एचपी चंद्रा के अनुसार 7 फरवरी से उत्तर से आने वाली ठंड और शुष्क हवाओं को प्रभाव बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव के जिले में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों तक गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है।

3 min read
Cold Attack in Rajasthan- सर्दी के टॉर्चर से सहमे लोग

cg weather update फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही तापमान अपनी तासीर पर लौटने लगा है। आसमान साफ होने से तेज धूप खिल रही है। सूर्य की तपन से जनजीवन जूझने लगा है, इस दौरान दिन का तापमान 33 डिग्री तो रात का तापमान भी 15 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। लगातार बढ़ते तापमान से वातावरण में ठंड गायब हो गई है। फरवरी माह में ही गर्मी जैसी तपन शुरू हो गई। लोग पंखे का भी सहारा लेने लगे हैं।

फरवरी माह का 6 दिन निकल गया है। इस 6 दिनों में इस बार तेज सर्दी से राहत है। वैसे भी लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ जाने के कारण इस सीजन में एक दिन भी 10 डिग्री से नीचे तापमान नहीं गया है। पिछले 10 साल की बात करें तो आमतौर पर फरवरी माह में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहता है। लेकिन इस बार फरवरी माह के 6 दिन गुजर गए हैं, न्यूनतम और अधिकतम तापमान घटने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। फरवरी में एक भी दिन तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गया है। हिंदू पंचाग अनुसार अच्छी सर्दी 40 दिन के होते है। इसमें 31 दिसंबर से होती है और 9 फरवरी को विदा हो जाती है। लेकिन इस बार लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अच्छी सर्दी इस दौरान नहीं पड़ी। इसके कारण तापमान घटने के बजाय बढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार पूरे दिन मौसम साफ रहा। इस कारण गर्मी का अहसास हुआ। दिन में घर में लोग पंखे चलाने लगे। साथ ही बाहर तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हुआ। मकान अंदर पंखे के बगैर रहना मुश्किल हो रहा था। मौसम विभाग की माने तो मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में स्थित है।

दो दिन के लिए फिर पड़ेगी हल्की ठंड

Weather Alert: मौसम विभाग के वरिष्ठ निदेशक एचपी चंद्रा के अनुसार 7 फरवरी से उत्तर से आने वाली ठंड और शुष्क हवाओं को प्रभाव बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव के जिले में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों तक गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट संभावित है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

फरवरी माह का 6 दिन निकल गया है। इस 6 दिनों में इस बार तेज सर्दी से राहत है। वैसे भी लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ जाने के कारण इस सीजन में एक दिन भी 10 डिग्री से नीचे तापमान नहीं गया है। पिछले 10 साल की बात करें तो आमतौर पर फरवरी माह में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहता है। लेकिन इस बार फरवरी माह के 6 दिन गुजर गए हैं, न्यूनतम और अधिकतम तापमान घटने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। फरवरी में एक भी दिन तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गया है। हिंदू पंचाग अनुसार अच्छी सर्दी 40 दिन के होते है। इसमें 31 दिसंबर से होती है और 9 फरवरी को विदा हो जाती है। लेकिन इस बार लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अच्छी सर्दी इस दौरान नहीं पड़ी। इसके कारण तापमान घटने के बजाय बढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार पूरे दिन मौसम साफ रहा। इस कारण गर्मी का अहसास हुआ। दिन में घर में लोग पंखे चलाने लगे। साथ ही बाहर तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हुआ। मकान अंदर पंखे के बगैर रहना मुश्किल हो रहा था। मौसम विभाग की माने तो मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में स्थित है।

5 साल से फरवरी के अंतिम सप्ताह में विदाई ले रही सर्दी

Monsoon Alert: पिछले पांच साल के आंकड़ों पर गौर करें तो सर्दी ने फरवरी माह के तीसरी सप्ताह में विदाई ले ली। पिछले साल 22 फरवरी विदाई हो गई थी। 2022 में 23 फरवरी को, साल 2021 में 20 फरवरी और 2019 में 10 मार्च को सर्दी की विदाई हुई थी। इस तारीखों पर तापमान 15 डिग्री को पार कर गया था। इसके बाद लगातार बढ़ता चला गया।

Published on:
07 Feb 2024 03:55 pm
Also Read
View All