7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Breaking: कवर्धा में पुलिस व नक्सलियों में फायरिंग, मुठभेड़ में दो नक्सली घायल

Naxal Attack In Kawardha: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां पुलिस व नक्सलियों में मुठभेड़ हुई है। करीब 20 मिनट तक चली इस मुठभेड़ के बाद नक्‍सली मौके से फरार हो गए। वहीं दो नक्‍सलियों के घायल होने की खबर है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 7 Feb 2024, 2:50 PM IST

cg_naxal_attack.jpg

CG Breaking News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां पुलिस व नक्सलियों में मुठभेड़ हुई है। करीब 20 मिनट तक चली इस मुठभेड़ के बाद नक्‍सली मौके से फरार हो गए। वहीं दो नक्‍सलियों के घायल होने की खबर है। एसपी डा अभिषेक पल्‍लव ने इस घटना की पुष्टि की है। यह पूरा मामला चिल्फी थाना अंतर्गत माराडबरा जंगल की है।

यह भी पढ़े: CG Naxal Attack: जगदलपुर में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर...शव सहित बंदूक व पिस्टल बरामद

जानकारी के मुतबिक यह घटना मंगलवार की शाम माराडबरा जंगल की हैं। जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माराडबरा के जंगलों में बोड़ला एरिया कमेटी के नक्‍सली मौजूद हैं और वहां बैठक कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की एक टीम सर्चिंग करने जंगल की ओर निकल पड़ी। जैसे ही पुलिस की टीम जंगल की ओर बढ़ने लगी तो पहले से ही ताक पर बैठे (Police Naxalites Encounter) नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसका मुहतोड़ जवाब देते हुए पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। लगभग 20 मिनट चली फायरिंग में पुलिस ने 49 राउंड फायरिंग की। इसी बीच नक्सली कमजोर पड़ गए और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।

पुलिस ने बरामद किया सामान

Naxal Attack In Kawardha: मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने जंगल से दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया। जब्त सामग्री को चिल्फी थाना में रखा गया है। वहीं इस मुठभेड़ के बाद जंगल में सर्चिंग बढ़ा दी है।

यह भी पढ़े: कवर्धा में हादसा! यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नाले में पलटी, 25 लोग घायल...अन्य गंभीर