7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Naxal Attack: जगदलपुर में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर…शव सहित बंदूक व पिस्टल बरामद

Naxal Attack In Chhattisgarh: सुकमा जिले के नागाराम -पाताभेजी के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। पुलिस ने नक्सली का शव बरामद कर लिया है साथ ही घटनास्थल पर एक बारह बोर की बंदूक, 3 कारतूस एक पिस्टल और दो कारतूस सहित काफी नक्सल सामग्री भी बरामद की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 7 Feb 2024, 12:17 PM IST

cg_naxal_news_update.jpg

Naxal Attack In Jagdalpur: सुकमा जिले के नागाराम -पाताभेजी के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। पुलिस ने नक्सली का शव बरामद कर लिया है साथ ही घटनास्थल पर एक बारह बोर की बंदूक, 3 कारतूस एक पिस्टल और दो कारतूस सहित काफी नक्सल सामग्री भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मृत नक्सली की शिनाख्त मडकम (Naxal News) भीमा (20) पिता मडकम कोसा के रूप में हुई है। जो नक्सली दलम का सदस्य बताया जाता है।

यह भी पढ़े: CG Covid Case: फिर जानलेवा हुआ कोरोना, इस जिले में 1 मरीज की मौत तो सामने आए इतने मामले...दहशत

बीजापुर: मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या

Naxal Attack In Bijapur: बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर इलाके में मिच्चा हिड़मा नाम के ग्रामीण की हत्या नक्सलियों ने कर दी है। ग्रामीण पर नक्सलियों ने मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने अब तक हत्या की पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलने के बाद फोर्स बासागुड़ा के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक ग्रामीण बासागुड़ा में खेती के काम पर निकला था। नक्सली उसके आने की ताक में थे। जैसे ही वह नज़दीक आया। उन्होंने उसे गोली मार दी।

दंतेवाड़ा: इनामी महिला नक्सली का सरेंडर

CG Naxal News Update: नक्सल उन्मूलन अभियान तथा शासन की पुनर्वास नीति के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर महानदी एरिया कमेटी पार्टी सदस्य बामे मरकाम ने मंगलवार को डीआईजी दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के समक्ष बिना हथियार आत्मसमर्पण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स गोविंद सिंह दीवान ने बताया कि महिला नक्सली के आत्मसमर्पण में डीआरजी दंतेवाड़ा का विशेष योगदान रहा। बता दें, अब तक 170 इनामी नक्सलियों सहित कुल 667 ने आत्मसमर्पण किया है।

यह भी पढ़े: बड़ी खुशखबरी: जल्द ही रायपुर से अयोध्या, रांची व जयपुर के लिए फ्लाइट होगी शुरू, विमानन कंपनियों ने भेजा प्रस्ताव