7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खुशखबरी: जल्द ही रायपुर से अयोध्या, रांची व जयपुर के लिए फ्लाइट होगी शुरू, विमानन कंपनियों ने भेजा प्रस्ताव

Chhattisgarh News: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जल्दी ही अयोध्या, रांची और जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू होगी। इसके मार्च में समर सीजन के नए शेड्यूल में शामिल करने के संकेत मिले हैं। ट्रैवल्स संचालकों की मांग पर विमानन कंपनियों ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को प्रस्ताव भेजा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 7 Feb 2024, 11:32 AM IST

cg_flight_news.jpg

Raipur To Ayodhya Flights : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जल्दी ही अयोध्या, रांची और जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू होगी। इसके मार्च में समर सीजन के नए शेड्यूल में शामिल करने के संकेत मिले हैं। ट्रैवल्स संचालकों की मांग पर विमानन कंपनियों ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को प्रस्ताव भेजा है।

इसमें बताया जाता है कि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ ही रांची और जयपुर के लिए फ्लाइट चलाने की मांग पिछले काफी समय चल रही है। उक्त तीनों ही शहरों से बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। सीधी और कनेक्टिंग फ्लाइट के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए फ्लाइट शुरू करने के लिए समर सीजन के शेड्यूल में शामिल करने कहा गया है। अजय ट्रैवल्स के संचालक रमन जादवानी ने बताया कि इस समय अधिकांश यात्री मुंबई और दिल्ली होते हुए अयोध्या जा रहे हैं। रांची और जयपुर के लिए फ्लाइट चलाने के लिए कई बार ट्रैवल्स संचालकों और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स द्वारा मांग की गई है।

यह भी पढ़े: कवर्धा में हादसा! यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नाले में पलटी, 25 लोग घायल...अन्य गंभीर

डीजीसीए तैयार कर रहा समर शेड्यूल

बताया जाता है कि समर सीजन के लिए फ्लाइटों का नया शेड्यूल डीजीसीए द्वारा तैयार किया जा रहा है। इसे अंतिम रूप देने के बाद मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। बता दें कि रायपुर एयरपोर्ट में रोजाना औसतन 43 फ्लाइटों के जरिए विभिन्न शहरों से 7000 यात्रियों का आवागमन होता है। बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस की अयोध्या के लिए रायपुर से वाया मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट चल रही है।

यह भी पढ़े: सदन में हंगामा: अब 216 करोड़ PDS घोटाले की होगी जांच, सत्तापक्ष के नाराज विधायकों की मांग पर हुई घोषणा