7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कवर्धा में हादसा! यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नाले में पलटी, 25 लोग घायल…अन्य गंभीर

CG Road Accident: बेहद जर्जर सड़क पर दौड़ रही यात्री बस एकाएक नाले में पलट गई। इससे 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। इसमें से 6 लोगों को अधिक चोट आई, जबकि अन्य को मामूली चोट। गनीमत रही कि जान माल की हानि नहीं हुई क्योंकि सड़क हादसा घाटी में हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 7 Feb 2024, 11:11 AM IST

kawardha_road_accident.jpg

Kawardha Road Accident: जर्जर सड़क का खामियाजा आम जनता को ही भुगतना पड़ता है। यह हालत मंगलवार की सुबह दिखाई दिया जब एक यात्री बस घाटी क्षेत्र में सड़क किनारे नाले में जा पलटा।

मिली जानकारी के अनुसार रेंगाखार से सुबह करीब 8.30 बजे जय भोरमदेव बस(09 एफ 0322) में करीब 50 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। इसी दौरान सुबह 9.15 बजे झलमला धरा जोड़ी घाटी के पास बस अनियंत्रित होकर बड़ी नाला में गिर गई। इसमें से करीब 25 यात्रियों को चोटें आयी। डॉयल 112 की टीम पहुंची और घायलों की मदद की। डॉयल 112 वाहन से ही 15 घायल मरीजों को रेंगाखार और 10 घायल व्यक्तियों को झलमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं कुछ मरीजों को अधिक चोट आयी थी उन्हें संजीवनी 108 की मदद से झलमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कवर्धा जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी का ईलाज कर शाम को छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़े: सदन में हंगामा: अब 216 करोड़ PDS घोटाले की होगी जांच, सत्तापक्ष के नाराज विधायकों की मांग पर हुई घोषणा

अधिकतर यात्री रेंगाखार और आसपास क्षेत्र के थे जो चिल्फी होते हुए बोड़ला व कवर्धा पहुंचते। एक बड़ा हादसा होते-होते टला है क्योंकि घटना स्थल घाटी क्षेत्र है। वाहन कुछ दूरी पर रहता तो घाटी में जा गिरता।

मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति

Road Accident: चूंकि रेंगाखार से चिल्फी सड़क बेहद खराब है, जिसके कारण कोई अन्य यात्री बस रुट पर नहीं चलाते। पुरानी सड़क है जिस पर कभी कभार ही मरम्मत के नाम पर खाना पूर्ति होती है। सड़क निर्माण प्रारंभ तो किया गया था लेकिन पूर्ण नहीं हो सका। वनांचल ग्राम समनापुर से रेंगाखार तक ही बन सका। इसके आगे की सड़क बेहद खराब है। यात्री हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं।

मरीजों को मिली छुट्टी

जय भोरमदेव बस ट्रैवल के संचालक ने बताया कि यात्री बस 09 एफ 0322 का घाटी के पास ही पट्टा टूटा गया, जिसके कारण ही यह हादसा हुआ। हादसे में कंडक्टर भी घायल हुआ। वहीं अधिकतर लोगाें को मामूली चोट ही आयी। कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया उन्हें भी प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई है।

सावधानी बेहद जरुरी

जिले में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है, जिसमें जान माल की हानि तक होती है। वहीं चिल्फीघाटी में आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वाहनों को जांच कर ही गंतव्य स्थान की ओर रवाना होना चाहिए। क्योंकि घाटी क्षेत्र में वाहन दुर्घटना होने पर बचाव कार्य काफी मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़े: CG Weather Update : आज से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, बादल छाए रहने से बढ़ेगी ठण्ड...IMD ने की नई भविष्यवाणी