7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update : आज से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, बादल छाए रहने से बढ़ेगी ठण्ड…IMD ने की नई भविष्यवाणी

Weather Alert: मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अगले हफ्ते तक दिन और रात के तापमान में 2से 3 डिग्री की और वृद्धि होगी। इससे न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अब फरवरी में ठंड पडऩे की कोई संभावना नहीं है। हालांकि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त हवा की मात्रा बढऩे से हल्के बादल छाने की गुंजाइश जरूर बन रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 7 Feb 2024, 10:29 AM IST

weather_forecast.jpg

cg weather Update: भिलाई रात के तापमान में बढ़ोतरी का क्रम तेज हो गया है। एक ही दिन में न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक हो गया, जिससे हल्की गर्मी का अहसास हुआ। मंगलवार को न्यूनतम पारा17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, अधिकतम तापमान में भी बढ़त जारी है।

यह भी पढ़े: Mahtari Vandan Yojana : फॉर्म भरने महिलाओं में दिख रहा भारी उत्साह, अब तक इतनों ने किया आवेदन...देखिए आकड़ें

Weather Alert In CG: दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। फरवरी के इन दिनों सूरज जमकर तप रहा है। थोड़े ही देर में धूप चुभ रही है। अधिकतम तापमान 326 पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अगले हफ्ते तक दिन और रात के तापमान में 2से 3 डिग्री की और वृद्धि होगी। इससे न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अब फरवरी में ठंड पडऩे की कोई संभावना नहीं है। हालांकि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त हवा की मात्रा बढऩे से हल्के बादल छाने की गुंजाइश जरूर बन रही है। फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। यही वजह है कि तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।

यह भी पढ़े: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब PRSU में होगी होटल मैनेजमेंट पीजी की पढ़ाई, शासन ने मंजूर किया प्रस्ताव