CG Mahtari Vandan Yojana: महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी रहा। इस योजना के तहत दो दिनों में ही 7 लाख 77 हजार 905 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मंगलवार को आवेदन भरने के दूसरे दिन 5 लाख 96 हजार से अधिक महिलाओं ने आवेदन जमा किया।