जांजगीर चंपा

चक्रवात की रफ्तार बढ़ी… 30 व 31 अक्टूबर को झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया Alert

Weather Update: मौसम विभाग रायपुर के एचपी चंद्रा के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के कारण मौसम परिवर्तन हो रहा है। जिले में वर्तमान में बादल छाए रहे रहेंगे।
2 min read
Feature image
फोटो पत्रिका

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। इसके कारण मंगलवार की सुबह से ही जिले में बादल छाए रहे है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। इसके पहले रात में झमाझम बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 31 तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को होगी। क्योकि धान का फसल पककर तैयार है या कहीं-कहीं फसल पक रहा है।

चक्रवात के कारण सोमवार को सुबह से बादल रहे है। इसके बाद दोपहर को धूप निकली। फिर उसके बाद बादल छाए रहे है। इस तरह पूरे दिन बादलों का लुकाछिपी का खेल चलता रहा है। बदली के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात को जिले में झमाझम बारिश हुई। मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे।

साथ ही जिले में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं मध्यम बारिश हुई। शहर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा, जबकि दिन का तापमान 28 डिग्री पर रहा है। न्यूनतम घटने के कारण ठंड भी कम महसूस हो रही है। इससे छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली। छठ पूजा के सुबह से श्रद्धालु हसदेव नदी के घाट पहुंच गए थे।

एक प्रबल चक्रवात बंगाल की खाड़ी में स्थित है। यह 12 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर पश्चित दिशा में आगे बढ़ रहा है। तट पार करते समय चक्रवात के हवा की गति 90 से 100 किमी प्रति घंटे तथा बीच बीच में 110 किमी प्रति घंटे की चलने की संभावना है। इसके प्रभाव से 31 तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना बनी हुई है।

जिले में 30 को झमाझम बारिश की संभावना

मौसम विभाग रायपुर के एचपी चंद्रा के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के कारण मौसम परिवर्तन हो रहा है। जिले में वर्तमान में बादल छाए रहे रहेंगे। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो रही है। इसके बाद वर्षा का क्षेत्र धीरे-धीरे मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर केन्द्रित रहने की संभावना है। इस तरह जिले में 30 अक्टूबर को कहीं-कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Updated on:
29 Oct 2025 10:21 am
Published on:
29 Oct 2025 10:20 am