Champa Railway Station Accident : जिले के चांपा रेलवे स्टेशन में उस वक्त यात्रियों में हड़कंप मच गया जब एक युवक स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आ गया।
Champa Railway Station Accident : जिले के चांपा रेलवे स्टेशन में उस वक्त यात्रियों में हड़कंप मच गया जब एक युवक स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर ट्रेन को रवाना किया।
युवक दर्दनाक हादसे का हुआ शिकार
यह हादसा बीती रात का है। जानकारी के अनुसार वलसाड पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक युवक यात्रा कर रहा था, लेकिन उसकी लापरवाही से जान चली गई। (cg news today) दरअसल मृतक चांपा स्टेशन में ट्रेन रुकी तो उतकर युवक पानी पीने नीचे उतरा था, इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी, हड़बड़ी में युवक ने दौड़कर ट्रेन में चढऩे की कोशिश की।
इस दौरान उसका पैर फिसल गया जिस कारण वो ट्रेन के बीच फंस गया। लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन तकरीबन 50 मीटर तक घसीटते ले गई। हादसा इतना भयंकर था कि पलक झपकते ही लोंगों की भीड़ उमड़ गई। (chhattisgarh breaking news) जब घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से युवक का शव बाहर निकाला गया। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।