जांजगीर चंपा

राहुल का मोदी पर पलटवार, देश के भगोड़े उद्योगपतियों के लिए पीएम को ठहराया जिम्मेदार

- मोदी ने पहली बार सच कहा कि महिलाओं ने तकिए के नीचे से निकाले रुपए -नोटबंदी व भगोड़े उद्योगपत्तियों पर मोदी को घेराए अच्छे दिन पर कसा तंज
2 min read
राहुल का मोदी पर पलटवार, देश के भगोड़े उद्योगपतियों के लिए पीएम को ठहराया जिम्मेदार
राहुल का मोदी पर पलटवार, देश के भगोड़े उद्योगपतियों के लिए पीएम को ठहराया जिम्मेदार

जांजगीर-चांपा. चांपा में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि पहली बार पीएम ने सच बोला है। एक चुनावी भाषण में उन्होंने महिलाओं के तकिए के नीचे से रुपए निकालने की बात को स्वीकार किया। नोटबंदी पर उनका यह भाषण सुनकर अच्छा लगा। राहुल ने मंच से किसानों के कर्ज माफ, बिजली दर में कटौती, 2500 रुपए धान के समर्थन मूल्य देने के वादों के साथ देश के भगोड़े उद्योगपतियों के लिए प्रधाननंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहराया।

जिले के चांपा विधानसभा में मंगलवार की शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक चुनावी सभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने प्रदेश में किसानों की बदहाली के लिए छत्तीसगढ़ की रमन व केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। राहुल ने अपने भाषणा में प्रधानमंत्री के पलटवार करते भी नजर आए। उनकी मानें तो किसान व आम लोगों द्वारा नोटबंदी के दौरान जमा किए गए 12 लाख करोड़ रुपए, प्रधानमंत्री ने अपने 15.20 उद्योगपत्तियों को दे दिया। जिसमें अनिल अंबानी, भगोडा विजया माल्या, नीरव मोदी व अन्य के नाम शामिल है।

राहुल ने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। जिसे मैने टीवी पर देखा। जिसमें उन्होंने पहली बार सच बोला। पहली बार उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि नोटबंदी के दौरान महिलाओं ने तकिए के नीचे छिपा कर रखे रुपए को बाहर निकाला। कांग्रेस के विरोध के बीच जब जमीन अधिग्रहण बील, पेशा कानून को जब देश में खत्म नहीं कर सके, तब भाषित शाषित राज्य के मुख्यमंत्री रमन, शिवराज, आनंदीबेन व उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के जरिए खत्म करने की पहल की।

नान घोटाला में रमन का परिवार शामिल
छत्तीसगढ़ में पीडीएस सिस्टम के तहत 36 हजार रुपए का नॉन घोटाला हुआ है। जिसमें जांच के दौरान एक लाल डायरी मिली। जिसमेंं सीएम मैडम, डाक्टर साहब का नाम लियाा था। सीएम मैडम कौन है, डाक्टर कौन है। यह पूरा छत्तीसगढ़ जानता है। और तो और पनामा कांड में मुख्यमंत्री डॉ. रमन के सांसद बेटे का नाम शामिल है, पर कुछ कार्रवाई नहीं हुई। जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर कार्रवाई हो सकती है तो इनके खिलाफ क्यों नहीं।

Published on:
13 Nov 2018 10:19 pm
Also Read
View All
Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने