जांजगीर चंपा

मतदान सामग्री को लेने कई घंटे लाइन में खड़े रहे मतदान दल, जिले के 1407 पोलिंग बूथ में कल होना है चुनाव, इतने कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

- कर्मचारियों को सोमवार की सुबह सात बजे से पॉलिटेक्निक भवन जांजगीर व सक्ती के नंदेली भांठा में बुलाया गया था
2 min read
मतदान सामग्री को लेने कई घंटे लाइन में खड़े रहे मतदान दल, जिले के 1407 पोलिंग बूथ में कल होना है चुनाव, इतने कर्मचारियों की लगी ड्यूटी
मतदान सामग्री को लेने कई घंटे लाइन में खड़े रहे मतदान दल, जिले के 1407 पोलिंग बूथ में कल होना है चुनाव, इतने कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

जांजगीर-चांपा. चुनाव से पहले मतदान दलों को सोमवार को मतदान सामग्री का उठाव करते वक्त उन्हें अग्नि परीक्षा के दौर से गुजरना पड़ा। चिलचिलाती धूप में सड़क में लाइन लगकर उन्हें भूख भगाना पड़ा वहीं टैंकर के पानी से प्यास बुझानी पड़ी। मतदान से पहले हजारों की संख्या में पॉलिटेक्निक भवन पहुंचे कर्मचारियों को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी, इसके बाद उन्हें मतदान सामग्री मिल पाया।

सामग्री मिलने के बाद देर शाम तक वे पोलिंग बूथों में पहुंच पाए। इस दौरान कर्मचारियों को दिन भर भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। मतदान कराने वाले हजारों कर्मचारियों की जुबां में केवल एक ही शब्द था कि इतनी घटिया व्यवस्था पहले कभी नहीं देखी। कई कर्मचारी ऐसे भी थे जिन्होंने आज से पहले पांच से छह पंचवर्षीय चुनाव करा चुके हैं, लेकिन इस बार बदहाली का पहला अनुभव था।

विधानसभा चुनाव के इस महाकुंभ का अंतिम पड़ाव बेहद करीब आ चुका है। मंगलवार को जिले के 1407 पोलिंग बूथ में चुनाव होना है। इसके लिए जिले के सात हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मचारियों को सोमवार की सुबह सात बजे से पॉलिटेक्निक भवन जांजगीर व सक्ती के नंदेली भांठा में बुलाया गया था। कर्मचारी तय समय में केंद्र में पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें सुबह सात बजे से लेकर शाम चार बजे तक मतदान सामग्री के उठाव के लिए हाड़तोड़ मेहनत करनी पड़ी।

मतदान सामग्री के उठाव के लिए कर्मचारियों को एक ओर जहां घंटों लाइन लगानी पड़ी वहीं दूसरी ओर सामग्री मिलने के बाद उन्हें वाहन के लिए जद्दोजहद करना पड़ा। जैसे-तैसे उन्हें वाहन तो मिल गया, इसके बाद उन्हें भूखे प्यासे तय स्थान के लिए पोलिंग बूथों की ओर रवाना होना पड़ा।

पंडाल में रात गुजारेंगे रिजर्व पार्टी
मतदान के लिए हजारों की संख्या में कर्मचारियों को रिजर्व में बुलाया गया है। चुनाव के बाद पेटी को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें पहले से बुला लिया गया है। इनके रहने खाने के लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है। हजारों की संख्या में पहुंचे कर्मचारियों को पंडाल के नीचे ठहराया गया है। कड़ाके की ठंड में अब इन्हें रात पंडाल के नीचे ही बितानी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि बीच सड़क में 30 रुपए प्लेट के हिसाब से दाल भात केंद्र बनाया गया है। कर्मचारी यहीं का भोजन करेंगे और भूख भगाएंगे।

Published on:
19 Nov 2018 06:25 pm
Also Read
View All
Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने

अब 25 दिन में बुक कर सकेंगे अगला गैस सिलेंडर, जांजगीर-चांपा के हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत