जांजगीर-चांपा. शहर के शारदा चौक स्थित राधेश्याम टेंट हाउस में ४०० पेटी देशी प्लेन शराब की एक बड़ी खेप जब्त की गई है। करीब १० लाख रुपए की इस शराब की खेप को रखने वाला टेंट व्यवसायी मनीष अग्रवाल, घटना के बाद से ही फरार है। जिसकी खोज में पुलिस की टीम जुट गई है। बताया यह भी जा रहा है आरोपी टेंट व्यवसायी, एक राजनीतिक पार्टी के स्थानीय प्रत्याशी का करीबी है, जो अंतिम समय में चुनाव के माहौल को बदलने के लिए शराब की इस खेप को मंगाया था, पर इसकी खबर लीक हो गई। इसके बाद पुलिस, आबकारी व एसएसटी की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।