जांजगीर चंपा

नकल के लिए अकल की जरूरत होती है, जो कांग्रेसियों के पास नहीं, रमन सिंह ने ये भी कहा…

- मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 15 साल के विकास कार्य का भी उल्लेख किया
2 min read
नकल के लिए अकल की जरूरत होती है, जो कांग्रेसियों के पास नहीं, रमन सिंह ने ये भी कहा...
नकल के लिए अकल की जरूरत होती है, जो कांग्रेसियों के पास नहीं, रमन सिंह ने ये भी कहा...

जांजगीर/ नवागढ़/ बलौदा. एक रुपए किलो चावल देने की घोषणा से सरकार नहीं बनती है, पर यह बात कांग्रेसियों को कौन समझाए। भाजपा की नकल कर अपने घोषणा पत्र में भी इसका उल्लेख किया है। पर नकल के लिए अकल की जरुतर होती है जो कांग्रेसियो के पास नहीं। विधानसभा चुनाव आया तो इन्हें प्रदेश की जनता की याद आई। एक रुपए किलो चावल देने की योजना, वोट की राजनीति का हिस्सा नहीं है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने जांजगीर-चांपा विधानसभा के नवागढ़, अकलतरा के बलौदा में आयोजित चुनावी सभा में की। इस बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश में १५ साल के विकास कार्य का भी उल्लेख किया।

Read More : यहां से मिला शराब का जखीरा, घटना के बाद से टेंट व्यवसायी फरार, अंतिम समय में चुनाव माहौल को बदलने की थी तैयारी
मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने शनिवार को जिले के दो विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित किया। उनकी पहली सभा जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में दोपहर करीब २.३० बजे थी। जहां मुख्यमंत्री ने प्रदेश में १५ साल के विकास के बारे में विस्तार से बताया। उसके बाद कांग्रेस, गठबंधन व आप का नाम लेते हुए उनसे अलर्ट रहने की नसीहत दी। उनकी माने तो चुनाव के बहाने यह पार्टी के लोग, अपने अपने चुनाव चिन्ह के साथ आपके पास जाएंगे। पर आपको भ्रमित नहीं होना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में एक रुपए किलो चावल देने का वादा किया गया है, जो प्रदेश भाजपा की नकल है।

अब इन कांग्रेसियों को कौन समझाए कि एक रुपए किलो चावल देने से सरकार नहीं बनती है। उसके लिए नीति व नीयत, दोनों साफ होनी चाहिए। नकल के लिए अकल की जरुरत होती है। तो कांग्रेसियों के पास नहीं है। मुख्यमंत्री रमन ने यह भी कहा कि अपने नाम के आगे डाक्टर लिखता हंू। इसलिए प्रदेशवासियों के हर बीमारी को इलाज व समस्याओं को विकास योजनाओं की बदौलत दूर की पहल करता हंू।

विकास में बे्रकर हैं कांग्रेस, हटाना जरुरी
मुख्यमंत्री ने १५ साल के विकास की रफ्तार में कांग्रेस को ब्रेकर की संज्ञा दी। उनकी माने तो कांग्रेस पार्टी व उसके नेता, इस विकास के ब्रेकर है। जिसे दूसरे चरण के चुनाव में हटाना जरुरी है। पहले चरण के १८ सीटों पर हुए चुनाव में उक्त क्षेत्र के मतदाताओं ने इस ब्रेकर को हटाने का काम किया है। अब आपकी बारी है।

50 हजार का स्मार्ट कार्ड होगा एक लाख का
मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने नवागढ़ की सभा से इस बात की भी घोषणा की कि स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड पर फिलहाल ५० हजार रुपए तक इलाज कराने की सुविधा हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार चौथी बार बनने के बाद उक्त राशि को ५० हजार से बढ़ाकर एक लाचा रुपए कर दी जाएगी।

Published on:
18 Nov 2018 01:18 pm
Also Read
View All
Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने

अब 25 दिन में बुक कर सकेंगे अगला गैस सिलेंडर, जांजगीर-चांपा के हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत