जांजगीर चंपा

सिद्धू ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, भाजपा को उद्योगपतियों की सरकार, तो जोगी को कहा सबसे बड़ा ढोंगी

- भाषण के अंत में कांग्रेसी नेता सिद्धू ने कहा कि 11 दिसंबर के बाद यह कांग्रेस का हाथ, विरोधियों के मुंह पर थप्पड़ बन कर गूंजेगा
2 min read
Chhattisgarh Election, Chhattisgarh Assembly Election 2018, Chhattisgarh Election 2018, Chhattisgarh Assembly Election, Chhattisgarh Polls, Janjgir-Champa, Janjgir,Chhattisgarh chunav, Chhattisgarh chunav 2018, Navjot Singh Sidhu, Congress, Rahul Gandhi, Janjgir News
सिद्धू ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, भाजपा को उद्योगपतियों की सरकार, तो जोगी को कहा सबसे बड़ा ढोंगी

जांजगीर-चांपा. जिन्होंने गुजरात में गोधरा कांड करवाया। अब वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात में सरदार पटेल की मूर्ति लगाकर, अखंड भारत का नारा देकर खुद को देशभक्त बताने में लगे हुए हैं। जिले के सक्ती विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी चरण दास महंत के पक्ष में प्रचार करने के लिए शुक्रवार को नवजोज सिंह सिद्धू ने केंद्र व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला। सिद्धू ने मोदी को चौकीदार के वेशभूषा वाला चोर बताया, वहीं अजीत जोगी को सबसे बड़ा ढोंगी बताया, जो सत्ता के लोभ में इधर से उधर भटकते रहते हैं। भाषण के अंत में कांग्रेसी नेता सिद्धू ने कहा कि ११ दिसंबर के बाद यह कांग्रेस का हाथ, विरोधियों के मुंह पर थप्पड़ बन कर गंूजेगा।

गुरु हो जा शुरू... बुरे दिन जाने वाले है, राहुल भईया आने वाले है... कांग्रेस के स्टार प्रचारक व वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सक्ती विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा में इन्हीं शब्दों के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। करीब ४५ मिनट के भाषण में सिद्धू ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को अमीर व उद्योगपत्तियों की सरकार बताते हुए जमकर हमला बोला। सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गोधरा कांड कराने का आरोप लगाया। वहीं सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाने के पीछे खुद को देशभक्त बताने की पहल का नाम दिया। उन्होंने यह भी कहा कि २ करोड़ बेरोजगारों को रोजगार, कालाधन, १५ लाख खाते में जमा, राफेल कमिशन, बुलेट ट्रेन कई अन्य मामलों में प्रधानमंत्री मोदी ने करीब ५४३५ बार झूठ बोला है।

सनी देओल ने तारीख पर तारीख का डॉयलॉग मारा था, पर हमारे देश के पीएम झूठ पर झूठ बोलने का रिकार्ड बना बना रहे हैं। हालांकि यह उनकी गलती नहीं है। उनकी संगत ही ऐसे तस्कर व बनारसी ठगों के बीच जो है। देश में अब मान की बात बल्कि जन-जन की बात होगी।

... जोगी, सबसे बड़ा है ढोंगी
कांगे्रस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा के साथ प्रदेश में बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे जकांछ प्रमुख अजीत जोगी पर भी हमला बोला। सिद्धू ने जोगी को सबसे बड़ा ढोंगी बताया, जो सत्ता के लालच में इस डाल से उस डाल पर जाते रहते हैं। सिद्धू ने जोगी पर कांग्रेस के पेट में छूरा घोंपने का आरोप भी लगाया। वहीं प्रदेश में उनकी दाल नहीं गलने की बात भी कही है।

Published on:
16 Nov 2018 04:18 pm