6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब पीने से हुई मौत का मामला : किसी और को मारने की थी साजिश, पर मारे गए दो चचेरे भाई, पीएम रिपोर्ट के बाद चौकाने वाली ये बात आई सामने

- पुलिस ने ईश्वर प्रसाद को हिरासत में लेकर की पूछताछ तब उगला राज

2 min read
Google source verification
शराब पीने से हुई मौत का मामला : किसी और को मारने की थी साजिश, पर मारे गए दो चचेरे भाई, पीएम रिपोर्ट के बाद चौकाने वाली ये बात आई सामने

शराब पीने से हुई मौत का मामला : किसी और को मारने की थी साजिश, पर मारे गए दो चचेरे भाई, पीएम रिपोर्ट के बाद चौकाने वाली ये बात आई सामने

जांजगीर-चांपा. अकलतरा थानांतर्गत ग्राम कोटमीसोनार में बुधवार की सुबह जीवन केंवट व संतोष उर्फ बैगा केंवट की शराब पीने से मौत हो गई थी। दोनों ग्रामीण ने जिस शराब को पिया था उसमें जहर मिलाई गई थी। जिसे पुरानी रंजिश के बीच बदला लेने के लिए पड़ोस के ईश्वर प्रसाद धुरी ने मिलाया था। पुलिस ने ईश्वर प्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसने राज उगल दिए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि ग्राम कोटमीसोनार में बुधवार की सुबह जीवन केंवट व संतोष उर्फ बैगा केंवट की शराब पीने से मौत हो गई थी। पुलिस को बस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार था। बुधवार की शाम पुलिस को डॉक्टर का शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गया। जिसमें शराब में जहर मिलने के संकेत मिले थे। गुरुवार की सुबह पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

इस दौरान संतोष बैगा की पत्नी लीला बाई ने पुलिस को बताई कि बुधवार की सुबह आठ बजे संतोष बैगा और जीवन केंवट के घर बैठे थे। उसी समय अकलतरी का दीपक साहू आया और दोनों को एक पाव शराब लेकर दिया। संतोष बैगा और जीवन केंवट दोनों पी रहे थे। शराब पीने के बाद दोनों छटपटाने लगे। दोनों को अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई।
Read More : Breaking : शराब पीने के साथ ही शुरू हुई उल्टी, एक ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ दिया दम

कहानी में इस तरह आया बदलाव
गांव के दीपक साहू के पिता टीकाराम साहू का झगड़ा ईश्वर प्रसाद धुरी से हुआ था। दोनों के बीच दशहरा के दिन मारपीट भी हुई थी। ईश्वर प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट अकलतरा थाने में दर्ज की गई थी। टीकाराम को शक था कि ईश्वर का अवैध संबंध था। जिससे क्षुब्ध होकर ईश्वर बदला लेना चाहता था। बुधवार की सुबह ईश्वर भरी शराब की शीशी और हरी सब्जी भाजी मूली लाकर टीकाराम के घर के सामने रख दिया था।

शराब में उसने जहर मिला दिया था, उसे आशंका थी टीकाराम शराब पीएगा और उसकी मौत हो जाएगी, लेकिन शराब को टीकाराम साहू का लड़का दीपक साहू शराब को बैगा और केंवट और जीवन केंवट को दे दिया। दोनों शराब को पी गए और दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने इश्वर प्रसाद धूरी को हिरासत में लेकर अपराध पंजीबद्ध करना शुरू कर दी है। वहीं उसे अब जेल दाखिल करने की पहल शुरू कर दी गई है।