Christmas 2024: जांजगीर-चांपा जिले में जिंगल बेल… जिंगल बेल…’ गाते, घूमते गड़रिए, गिरजाघर से गूंजते आराधना के स्वर, घरों में ‘मैरी क्रिसमस’ के साथ बधाइयों का सिलसिला और हो गई शुरुआत क्रिसमस सेलिब्रेशन की।
Christmas 2024: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जिंगल बेल… जिंगल बेल…’ गाते, घूमते गड़रिए, गिरजाघर से गूंजते आराधना के स्वर, घरों में ‘मैरी क्रिसमस’ के साथ बधाइयों का सिलसिला और हो गई शुरुआत क्रिसमस सेलिब्रेशन की। मंगलवार की रात गड़रिए प्रभु यीशु के जन्म का संदेश देते घूमते रहे, कैरोल सिंगिंग का दौर जारी रहा। कल 25 दिसंबर बुधवार को शहर के चर्च में सुबह विशेष आराधना की जाएगी।
CG News: युवाओं का दल कैरोल सिंगिंग करते मसीही गीत गाते लगातार तीन रात से मसीहीजन के घर-घर पहुंच रहा है। लोग उन्हें नेग देकर विदा करते हैं। क्रिसमस 25 दिसंबर को है। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए गिरजाघरों में विशेष साज-सज्जा की गई है। क्रिसमस डे पर चर्चों में सुबह 9 बजे से विशेष प्रार्थना सभा शुरू हो जाएगी। क्रिसमस ट्री और क्रास जैसे सदाबहार आइटमों की बाजार में धूम मची रही।
क्रिसमस की शुभकामना संदेश वाले आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड्स भी खूब बिके। कपड़ा, क्रिसमस ट्री, सांताक्लाज, ड्रेस व केक की खरीदारी भी लोगों ने की। बड़े दिन के लिए सबसे अधिक डिमांड क्रिसमस ट्री की रही सजाने के लिए डेकोरेटिव लाइट, स्टार, मूर्तियां, बेल्स व गिट की खरीदी के लिए दुकानों में भीड़ लगी रही। मसीही समुदाय के लोगों के द्वारा अपने घरों की आकर्षक साज-सज्जा की गई है।