12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: नवविहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, ससुराल वाले करते थे दहेज की मांग

CG Crime: पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी 2026 की रात नवविवाहिता ने अपने घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Crime: नवविहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, ससुराल वाले करते थे दहेज की मांग

CG Crime: जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में शादी के कुछ ही समय बाद एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी 2026 की रात नवविवाहिता ने अपने घर में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना पर शिवरीनारायण पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

जांच के दौरान मृतिका के परिजनों ने बताया कि 16 अप्रैल 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज से उसकी शादी धर्मेन्द्र निर्मलकर के साथ हुई थी। शादी के करीब दो महीने बाद से ही पति, सास शिव कुमारी निर्मलकर, देवर मनोज निर्मलकर और मौसी सास तेरस बाई निर्मलकर दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते थे।

पति समेत 4 आरोपी सलाखों के पीछे

दहेज नहीं लाने की बात कहकर उसे गाली-गलौज और मारपीट का सामना करना पड़ता था, जिससे तंग आकर नवविवाहिता ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।