जांजगीर चंपा

जांजगीर के जिला जेल में कोरोना विस्फोट, जेलर सहित 38 बंदी संक्रमित

छत्तीसगढ़ के जांजगीर के जिला जेल में कोरोना का विस्फोट हो गया। शनिवार को जेलर समेत 38 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 May 2021, 11:28 PM IST
Corona : अहमदाबाद के 166 निजी अस्पतालों में सिर्फ एक वेंटिलेटर खाली
Corona : अहमदाबाद के 166 निजी अस्पतालों में सिर्फ एक वेंटिलेटर खाली

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर के जिला जेल में कोरोना का विस्फोट हो गया। शनिवार को जेलर समेत 38 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सप्ताह भर पहले कुछ बंदियों को कोरोना की शिकायत हुई थी। इसके बाद अन्य 150 बंदियों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इनमें एक साथ 38 बंदी संक्रमित पाए गए।

संक्रमितों में जेलर शिव कुमार साहू भी शामिल हैं। उनका उपचार रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। जिला जेल के प्रभारी डॉ. यूके मरकाम ने बताया कि 30 अप्रैल को कुछ बंदियों को सर्दी खांसी की शिकायत थी। उनका कोविड टेस्ट कराया गया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

इसके बाद बंदियों में हड़कंप मच गया। डॉ मरकाम ने बताया कि जेल में निरुद्ध बंदियों को अलग-अलग बैरक में शिफ्ट किया गया है। जेलर शिवकुमार साहू पहले से ही गंभीर हैं। उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Updated on:
8 May 2021, 11:28 PM IST
Published on: