जांजगीर चंपा

कोरोना वायरस: थाईलैंड से लौटे दंपति को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती, मचा हड़कंप

संदिग्ध मरीज मिलने से जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया है। जिला अस्पताल में पूरा स्टाफ मास्क लगाकर ही काम कर रहे हैं। फिलहाल डॉक्टर रायपुर से रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे है।
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2020, 4:26 PM IST
कोरोना वायरस: थाईलैंड से लौटे दंपति को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती, मचा हड़कंप
कोरोना वायरस: थाईलैंड से लौटे दंपति को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती, मचा हड़कंप

जांजगीर. जांजगीर में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिला है। पिछले माह दंपति थाईलैंड से लौटे थे। महिला को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट जांच के लिए एम्स रायपुर भेज दिया गया है। संदिग्ध मरीज मिलने से जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया है। जिला अस्पताल में पूरा स्टाफ मास्क लगाकर ही काम कर रहे हैं। फिलहाल डॉक्टर रायपुर से रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे है। इसके पहले भी जिले में ३ मरीज का रिपोर्ट भेजा गया था। जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आया था।

देशभर में लगातार कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिल रहे हैं। अब बिलासपुर के बाद जांजगीर जिले में संदिग्ध मरीज मिला है। जांजगीर का एक दंपत्ति पिछले माह थाईलैंड घुमने गए हुए थे। दंपत्ति 18 फरवरी को वापस भारत पहुंचा। जहां से रायपुर के माध्यम से जांजगीर में महिला रुक गई।

वहीं उसका पति कहीं बाहर चला गया। इसके बाद महिला की लगातार तबियत खराब होने लगी। खांसी, सर्दी व बुखार आने लगी। महिला द्वारा कई जगह इलाज कराया जा रहा था। कहीं भी तबियत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद शनिवार को महिला जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर अनिल जगत द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें कोरोना वायरस के सिम्टम्स पाया गया। इसलिए उसे जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। रिपोर्ट को तत्काल एम्स रायपुर स्थित लैब भेजा गया है।

डॉक्टर का कहना है कि कोरोना वायरस का संदिग्ध तो लग रहा है। विदेश से आने के बाद सर्दी, खांसी होने के कारण जांच रिपोर्ट रायपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार हो रहा है। दो से तीन दिन में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज के तबियत में पहले से सुधार हो रहा है।

तीन रिपोर्ट आ चुका है निगेटिव

जिला अस्पताल के डॉक्टर अनिल जगत ने बताया कि इसके पहले भी जिले के ही तीन मरीजों का रिपोर्ट रायपुर भेजा चुका है। जिसका रिपोर्ट निगेटिव आया था। इसलिए तीनों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। ये तीनों मरीज पिछले माह ही चीन से वापस लौटे थे। इसलिए संदिग्ध होने पर रिपोर्ट रायपुर भेजा गया था।

Updated on:
8 Mar 2020, 4:26 PM IST
Published on: