जांजगीर चंपा

Diwali 2023: धनतेरस की धूम, बाजार में बूम, देर रात तक दुकानों में रही ग्राहकों की भीड़

CG News: धनतेरस को लेकर बाजार में खरीदारी पूरे शबाब पर रहा। पुष्य नक्षत्र के बाद एक बार फिर व्यवसाय के लिए शुभ मुहुर्त आया था।
2 min read
Diwali 2023: धनतेरस की धूम, बाजार में बूम, देर रात तक दुकानों में रही ग्राहकों की भीड़
Diwali 2023: धनतेरस की धूम, बाजार में बूम, देर रात तक दुकानों में रही ग्राहकों की भीड़

जांजगीर-चांपा। CG News: धनतेरस को लेकर बाजार में खरीदारी पूरे शबाब पर रहा। पुष्य नक्षत्र के बाद एक बार फिर व्यवसाय के लिए शुभ मुहुर्त आया था। धनतेरस के अवसर पर जिले में करीब 15 करोड़ रुपए का व्यापार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। व्यापारियों ने धनतेेरस के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी। लोगों ने भी इस दिन शुभ मुहुर्त में खरीददारी करने एडवांस बुकिंग करा ली थी। सोना-चांदी, बर्तन, कपड़ों, वाहन के साथ दूसरी वस्तुओं की भी जमकर बिक्री हुई। सराफा बाजार में पूरे दिन रौनक रही।

खासकर महिलाओं की भीड़ पूरे दिन ज्वेलरी दुकानों में लगी रही। पूजा के लिए लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के भी जमकर खरीदे। कुछ दुकानों में तो शाम के बाद सोने के सिक्कों की कमी भी पड़ गई थी। सराफा व्यापारियों की मानें तो जिलेभर में करीब 8 करोड़ का कारोबार हुआ। इसी तरह आटोमोबाइल्स में करीब 5 करोड़ और इलेक्ट्रिानिक्स में 2 करोड़ का अनुमानित कारोबार जिलेभर में हुआ। बर्तन, सजावटी सामान, फर्नीचर और कपड़े की बिक्री भी जमकर हुई। बर्तन दुकानों में लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां व कांसे, स्टील के बर्तन की अधिक मांग रही। लोगों ने इस दिन बड़ी संख्या में वाहनों की खरीदी की। इसके लिए महीने भर पहले से ही बुकिंग शुरू हो गई थी।

सड़क पर सामान, लोग हुए हलाकान

शहर में अतिक्रमण रोकने ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई तमाम कोशिशों पर धनतेरस को व्यापारियों ने पानी फेर दिया। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए दीपावली के पूर्व सारे प्रयास निरर्थक साबित हो रहा है। क्योंकि व्यापारियों ने सड़क तक टेंट लगा लिए और दुकान का सामान सड़क तक बिखरा दिया। इस वजह से शाम से ही कचहरी चौक से लेकर नेताजी चौक व लिंक रोड में जाम की स्थिति बन गई। व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस नजर ही नहीं आए।

Published on:
11 Nov 2023 11:55 am
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह