जांजगीर चंपा

दशहरा देखने पत्नी के साथ निकला था पति, अचानक हो गया लापता, दो दिन बाद परिजनों को इस हाल में मिला…

- दशहरा देखने निकला था युवक, नहीं लौटा घर तो परिजनों को दो
less than 1 minute read
दशहरा देखने पत्नी के साथ निकला था पति, अचानक हो गया लापता, दो दिन बाद परिजनों को इस हाल में मिला...
दशहरा देखने पत्नी के साथ निकला था पति, अचानक हो गया लापता, दो दिन बाद परिजनों को इस हाल में मिला, पढि़ए खबर...

पामगढ़. दशहरा देखने निकले युवक का शव दो दिन बाद रविवार की सुबह चंडीपारा के पुरेन्हा पारा तालाब में तैरते हुए मिला है। शव में चोट के निशान है, इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

पामगढ़ पुलिस के मुताबिक चंडीपारा निवासी महेश कुर्रे पिता कौशल कुर्रे (35) दशहरे की रात आठ बजे अपनी पत्नी के साथ दशहरा देखने के लिए निकला था। इस बीच वह रास्ते में ही अपनी पत्नी को छोड़ दिया। इसके बाद उसका पता नहीं चला। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसे परिजन ढूंढऩे लगे। लगातार दो दिन तक उसे उसके परिजन ढूंढ़ते रहे। रविवार सुबह 6 बजे पुरैन्हा तालाब में एक लाश तैरती हुई मिली, जिसकी पहचान महेश कुर्रे पिता कौशल कुर्रे (35) के नाम से हुई। मौके पर शव देखकर लोग सन्न रह गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था। फिलहाल पामगढ़ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
21 Oct 2018 01:10 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh Government Jobs: 10 पद, 5 हजार आवेदन और 3 साल का इंतजार… फिर क्यों निरस्त हो गई औषधालय सेवक भर्ती?

बेटी के सामने माता-पिता ने तोड़ा दम, जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसे से उजड़ा परिवार, जानें कैसे हुआ हादसा

Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान