जांजगीर चंपा

VIDEO- गंगाजल सरपंच सचिव पर प्रधानमंत्री आवास योजना में पैसा मांगने का आरोप

- नवागढ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगाजल का मामला -गाँव के ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर सरपंच सचिव के ऊपर कार्यवाही की मांग
2 min read
गंगाजल सरपंच सचिव पर प्रधानमंत्री आवास योजना में पैसा मांगने का आरोप

नवागढ. गरीब आवसहीन हितग्राहियों को योजना का लाभ देने के लिए सरकार द्वारा तरह-तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी प्रकार गरीब हितग्राहियों को आवास बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। जिसमे शासन द्वारा गरीब हितग्राहियों को योजना का लाभ देने के लिए हितग्राहियों का चयन साल 2011 के सर्वे सूची के मुताबिक क्रमश: होना चाहिए था, लेकिन ग्राम के सरपंच सचिव मिलीभगत करके गलत तरीके से अपात्रों से मोटी राशि वसूल कर योजना का लाभ दिलाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हंै और गरीब पात्र हितग्राहियों को योजना के लाभ से वंचित कर रहे हैं जिससे ग्रामीणों में काफी रोष देखा जा सकता है, इससे पहले नवागढ़ जनपद आवास योजना को लेकर काफी सुर्खियों में रहा है।

गरीब को मकान बनाने के लिए दी जाने वाली योजना में जमकर भर्राशाही की जा रही है और गरीब तबके वर्ग के लोगों कमीशन की मांग की जा रही है गांव के सरपंच द्वारा अपात्रो से कमीशन लेकर पात्र बनाया जा रहा है और पात्र हितग्राहियों को कमीशन न देने पर अपात्र पक्का मकान दिखाकर पीएम आवास सूची से नाम काट दिया जा रहा है। जिससे लोग अच्छे खासे परेशान हैं। ताजा मामला नवागढ़ जनपद के ग्राम पंचायत गंगाजल का है, ग्राम पंचायत गंगाजल में सरपंच सचिव के द्वारा हितग्राहियों से पीएम आवास योजना में लाभ दिलाने के लिए गांव के दर्जनों हितग्राही से पैसे मांगने के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ग्राम के सरपंच और सचिव ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

आवास सूची में गड़बड़झाला करने का आरोप
जब पत्रिका की टीम ग्राम पंचायत गंगाजल पहुंचीं तो शिकायतकर्ताओ के अंबार सी लग गई। ग्रामीणों ने सरपंच पर पीएम आवास सूची में पैसे मांगने का आरोप लागए पैसे नहीं देने पर सूची में नाम न काटने का आरोप लगाया।

हमारे द्वारा आवास योजना में कोई गड़बड़ी नहीं की गई है। सभी को पात्रता के अनुसार पीएम आवस का लाभ दिया गया है सभी आरोप बेबुनियाद है- रूखमणी कश्यप, सरपंच ग्राम पंचायत गंगाजल

मेरे पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है और गंगाजल के सरपंच द्वारा पैसा का मांग किया गया होगा तो उसके खिलाफ धारा 40 के तहत करवाई के लिए एसडीएम को लिखा जायेगा- बृजेश सिंह क्षत्रीय, सीईओ जनपद पंचायत नवागढ़

Published on:
12 Apr 2018 06:06 pm
Also Read
View All
Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें