जांजगीर चंपा

पोंच में नवप्रवेशी बच्चों को बांटी गई किताबें व गालों पर गुलाल लगाकर मनाया गया प्रवेशोत्सव

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकुल प्रभारी केके मरावी एवं समन्वयक अनिल देवांगन तथा शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सरपंच सरस्वती साहू उपस्थित थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jun 2018, 8:32 PM IST
पोंच में नवप्रवेशी बच्चों को बांटी गई किताबें व गालों पर गुलाल लगाकर मनाया गया प्रवेशोत्सव
पोंच में नवप्रवेशी बच्चों को बांटी गई किताबें व गालों पर गुलाल लगाकर मनाया गया प्रवेशोत्सव

जांजगीर-चांपा. बलौदा विकासखंड के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक शाला पोंच में प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर एवं पुस्तकर वितरण कर प्रवेशोत्सव मनाया गया। कक्षा पहली में 25 एवं 6वीं में 32 बच्चों को प्रवेश दिलाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकुल प्रभारी केके मरावी एवं समन्वयक अनिल देवांगन तथा शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सरपंच सरस्वती साहू उपस्थित थे। केके मरावी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को नियमित विद्यालय आना चाहिए, अध्ययन करना चाहिए एवं अपने माता-पिता एवं समाज का गर्व से सिर उंचा करने में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर संस्था प्रमुख सत्यप्रकाश देवांगन एवं पुष्पलता, किशोर देवांगन, तुला सिंह कंवर, विनायक, प्रकाश मिरी एवं संजय श्रीवास सहित पालकगण उपस्थित थे।

Published on: