जांजगीर चंपा

दर्दनाक हादसा: बच्चों की जान बचाकर पिता हसदेव में डूबा, 10 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Janjgir Champa News: जांजगीर थाना क्षेत्र के हथनेवरा एनीकेट में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। शनिवार की सुबह लक्ष्मी प्रसाद साहू (37) अपने बच्चों के साथ नहाने गए थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2025, 10:41 AM IST
एसडीआरएफ की टीम (फोटो सोर्स- पत्रिका)
एसडीआरएफ की टीम (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: जांजगीर थाना क्षेत्र के हथनेवरा एनीकेट में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। शनिवार की सुबह लक्ष्मी प्रसाद साहू (37) अपने बच्चों के साथ नहाने गए थे। जहां उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने दोनों बच्चों की जान तो बचा ली, लेकिन खुद हसदेव नदी की गहराई में समा गए।

एसडीआरएफ की टीम लगातार 10 घंटे तक उनकी जांच पड़ताल की लेकिन अब तक उनका सुराग नहीं लगा है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 8.15 बजे लक्ष्मी प्रसाद अपने पुत्र मनीष और पुत्री श्वेता के साथ नदी में नहा रहे थे।

इस दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। पिता लक्ष्मी प्रसाद ने तत्काल छलांग लगाकर दोनों बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद पानी की तेज धारा में बह गए और लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और नगर सैनिक गोताखोरों की टीम को बुलाया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन देर शाम तक जारी रहा

हसदेव नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया जो देर शाम तक जारी रहा। लेकिन 10 घंटे बीत जाने के बाद भी लक्ष्मी प्रसाद का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और बचाव दल द्वारा सर्च ऑपरेशन कल सुबह दोबारा शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी प्रसाद साहू पीआईएल कंपनी में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
9 Oct 2025, 10:41 AM IST
Published on: