जांजगीर चंपा

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस, बसपा को तगड़ा झटका, जनपद अध्यक्ष व पूर्व विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

Keshav Chandra and Rajesh Rathore join BJP: कांग्रेस के जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर और बसपा के पूर्व विधायक केशव चंद्रा आज बीजेपी में शामिल (Breaking News) हो गए। बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दोनों को आज पार्टी की सदस्यता दिलाई।
2 min read
keshav_chandra_and_rajesh_rathore_join_bjp.jpg

LOK Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। जिसके बाद राजनैतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर ली। दूसरी ओर नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला भी जारी है।

इसी कड़ी में आज कांग्रेस और बसपा को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर और बसपा के पूर्व विधायक केशव चंद्रा आज बीजेपी में शामिल (Breaking News) हो गए। बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दोनों को आज पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Lok sabha chunav update news: मिली जानकारी के मुताबिक आज जैजैपुर में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इसी के तहत केशव चंद्रा और कांग्रेस के जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर का बीजेपी (Lok sabha Chunav) में गमछा पहनाकर सवागत किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल थे।

Keshav Chandra and Rajesh Rathore join BJP: भाजपा में शामिल हुए केशव चंद्रा जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से 2 बार विधायक रह चुके हैं। जहां उन्होंने 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में (BJP Party) इस सीट पर जीत दर्ज की थी। 2018 में कैलाश साहू को 21 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

Lok Sabha Election 2024 Update News: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। देशभर में जहां 7 चरणों में चुनाव होंगे, वहीं प्रदेश में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे। इनमें 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान होगा। पहले चरण में सिर्फ बस्तर लोकसभा सीट (Breaking News) में वोटिंग होगी। इसके बाद दूसरे और तीसरे चरण में अन्य सीटों में मतदान होंगे।

Updated on:
18 Mar 2024 06:46 pm
Published on:
18 Mar 2024 06:46 pm