जांजगीर चंपा

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मना करने पर करता था मारपीट, केस दर्ज

CG Crime News: जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता था। इससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया हैं।
less than 1 minute read
Girl raped on the pretext of marriage, case registered
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Crime News: जिले से ऐसी घटना सामने आई हैं जिसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करता रहा। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता एवं आरोपी वर्ष 2016 से संपर्क में था। स्कूल में दोनों साथ ही पढ़ते थे, तभी से गोविंद ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर डालता था। युवती के मना करने पर भी उसे शादी का (CG CRIME NEWS) झांसा देकर शारिरीक संबंध बनाता था और शारीरिक शोषण करता था। 5 अक्टूबर 2020 को युवती ने शादी करने की बात कहीं जिस पर आरोपी ने उसके मांग में सिंदूर भर कर शादी करने का भरोसा दिलाया।

शारीरिक संबंध बनाकर करता था मारपीट

वर्ष 2021 में आरोपी नौकरी के लिए बाहर चला गया। अवकाश में जब भी वो घर आता तो पीड़िता गोविन्द को शादी के लिए बोलती थी। जिस पर युवक उसे मना करता था और घर आ जाता था। इतना ही नहीं मना करने पर भी पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाता व मारपीट करता था। इससे परेशान होकर पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई जिस पर थाना जांजगीर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

महिला पर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी गोविंद कुमार धीवर पिता लक्ष्मी प्रसाद धीवर (24) बनारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 जून को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय भेजा गया।

Published on:
15 Jun 2023 05:09 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह