जांजगीर चंपा

आत्मानंद स्कूल में हुई शर्मनाक हरकत, चोरी छिप्पे घुसे युवक ने छात्राओं के साथ किया ये काम, मचा बवाल

CG Crime News : जांजगीर के स्वामी आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल की तीन छात्राओं के साथ एक विक्षिप्त युवक के द्वारा छेड़छाड़ की घटना हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2023, 1:51 PM IST
 छात्राओं से की गंदी हरकत
छात्राओं से की गंदी हरकत

CG Crime News : जांजगीर के स्वामी आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल की तीन छात्राओं के साथ एक विक्षिप्त युवक के द्वारा छेड़छाड़ की घटना हुई है। स्कूल के प्राचार्य की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। (crime news) यहां बड़ा सवाल यह है कि आखिर विक्षिप्त युवक स्कूल कैसे पहुंचा और स्कूल स्टॉफ क्या कर रहे थे।

CG Crime News : सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि गुरुवार को एक विक्षिप्त युवक स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंच गया। वह तीन-चार छात्राओं को पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। (cg crime news) छात्राओं ने इसकी सूचना प्राचार्य को दी। जिससे स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। (cg news in hindi) पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। (crime news) सिटी कोतवाली अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी विक्षिप्त है।

Published on: